झारखंड में लगातार बढ़ती ठंड के बीत मौसम ने एक बार फिर से करवट ली है। पिछले दो दिनों से राज्य में बादल छाए हुए हैं। इसके कारण सुबह देर तक घना कोहरा छाया रह रहा है। इसके कारण के आसपास इलाकों में विजिवलिटी 50 मीटर से भी कम हो गई है। हालांकि दिन चढ़ने के साथ कोहरा छट जा रहा है।
वहीं बादल छाए रहने के कारण राज्य के तापमान में बोढ़तरी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में रांची का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र, रांची की मानें तो अगले तीन दिनों तक तापमान मे बोढ़तोरी होने की संभावना है।
मौसम विज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 28 और 29 दिसंबर काे बादल छाए रहने और राज्य के अधिकतर जिलाें में बारिश हाेने की संभावना जताई है। वहीं राज्य के पश्चिमी और मध्य इलाकों में 29 दिसंबर काे ओलावृष्टि की चेतावनी भी जारी की गई है। उन्होंने बताया कि बारिश और ओलावृष्टि के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी।
नए साल के शुरुआत में ही सताएगी सर्दी
मौसम विभाग के अनुसार राज्य में 31 दिसंबर के बाद तापमान में गिरावट आएगी। सुबह काेहरा रहेगा और दिन में आसमान साफ रहेगा। इस दाैरान उत्तर-प

