देवघर: सारवां थाना क्षेत्र अंतर्गत सदानंद गांव स्थित तीन बच्चयों का शव तालाब से बरामद किया गया है। बरामद शव की पहचान गांव के राजू पुजहर की बेटियों के रूप में की गई है। तीनों की उम्र क्रमश : पांच, तीन व एक वर्ष है। तीनों सगी बहनें थीं। घटना शनिवार देर रात की है। पुलिस ने मामले में मृत बच्चयों के पिता व माता चंद्रावती देवी को गिरफ्तार कर लिया है। आशंका व्यक्त की जा है कि घटना ऑनर किलिंग से जुड़ा है। घटना को लेकर दादा (मृत बच्चियों के दादा) के बयान पर थाना में बेटा व बहु पर ही हत्या करने का आरोप लगाते हुए एफआइआर दर्ज किया गया है।
इसी आधार पर दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। बताया जाता है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई-झगड़ा, मारपीट होता रहता था। शुक्रवार को भी राजू पुजहर शराब के नशे में घर पहुंचा और दोनों के बीच फिर विवाद होने लगा। मारपीट भी हुई। आवेश में आकर पत्नी अपनी तीनों बेटियों के साथ घर से निकल गई। आशंका व्यक्त की जा रही है कि तीनों बेटियों के साथ उसकी मां ने भी गांव के समीप कुआं में आत्महत्या करने की मंशा से कुआं में कूद गई।
हालांकि मां ने खुद को बचा लिया लेकिन तीनों की पानी में डूबने के लिए छोड़ दिया। जिससे तीनों की मौत हो गई। महिला ने इस बात की जानकारी किसी भी सदस्य को नहीं दी। बाद में शनिवार देर रात पुलिस को कुआं में बच्चियों के शव के बारे ग्रामीणों से जानकारी मिली। सूचना पर इंसपेक्टर मनोज कुमार, थाना प्रभारी कुमार अभिषेक व उनकी टीम घटनास्थल पहुंची। स्थानीय लोगों व जवानों की मदद से शव को कुआं से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली गई। बाद में तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। रविवार सुबह तीनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया।

