Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026

    50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का आज पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
    राष्ट्रीय

    दुनिया की सबसे लंबी अटल टनल का आज पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 3, 2020Updated:October 3, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    हिमाचल प्रदेश : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सुबह 9 बजे मनाली पहुंचे. पीएम मोदी आज समुद्र तल से करीब दस हजार फीट से अधिक ऊंचाई पर बनी विश्व की सबसे लंबी 9.02 किलोमीटर की अटल टनल रोहतांग (Atal Tunnel Rohtang) को देश को समर्पित करेंगे.

    इससे छह माह तक बर्फ की कैद में रहने वाले जनजातीय जिले लाहुल-स्पीति के लोगों की राह रोहतांग दर्रा नहीं रोक सकेगा. चीन सीमा तक सैन्य वाहन व रसद पहुंचाना भी आसान होगा. प्रधानमंत्री मोदी उद्घाटन के बाद विशेष वाहन से सुरंग को निहारेंगे. इसके अंदर बनी आपातकालीन सुरंगों का भी जायजा लेंगे. पीर पंजाल की पहाड़ियों में बनी यह सुरंग लाहुल घाटी समेत चंबा जिले की किलाड़ व पांगी घाटी में विकास की नई गाथा लिखेगी. सुरंग भारतीय सेना को मजबूती देगी. सैन्य वाहनों को सीमा तक पहुंचने में कम समय लगेगा.

    चार घंटे का सफर 45 मिनट में :
    सुरंग बन जाने से मनाली की लेह से 46 किलोमीटर दूरी कम हो जाएगी. बड़े वाहन चार घंटे के बजाय मात्र 45 मिनट में कोकसर पहुंच सकेंगे.
    800 करोड़ बचाए :
    सुरंग निर्माण पर करीब चार हजार करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान था, लेकिन यह 3200 करोड़ रुपये में तैयार की गई है. शुरुआती चरण में लागत लगभग 1400 करोड़ रुपये आंकी गई थी. सुरंग के ठीक ऊपर स्थित सेरी नाला से पानी के रिसाव के कारण निर्माण में लगभग पांच साल की देरी हुई.
    अटलजी ने की थी घोषणा, सोनिया ने रखी थी आधारशिला :
    सुरंग के निर्माण की घोषणा अटल बिहारी वाजपेयी ने तीन जून 2000 को की थी. 26 मई 2002 को उन्होंने सुरंग के साउथ पोर्टल तक बनने वाली सड़क की आधारशिला भी रखी थी. जून 2010 में सोनिया गांधी ने सुरंग की आधारशिला रखी थी.
    यह भी जानें :
    -25 दिसंबर 2019 को इसका नाम अटल टनल रोहतांग रखा गया.
    -80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सुरंग से गुजर सकेंगे वाहन.
    -3000 वाहन प्रतिदिन दिन हो सकेंगे आर-पार.
    -दो किलोमीटर के बाद वाहन मोड़ने की सुविधा.
    -500 मीटर की दूरी पर इमरजेंसी निकास द्वार.
    -एक किलोमीटर के बाद लगेगा ट्रैफिक इंटेंसिटी डिटेक्शन सिस्टम.
    -हिमस्खलन से बचने के लिए स्नो गैलरी का निर्माण.
    ये होंगे लाभ :
    -चीन सीमा तक आसानी से पहुंच सकेंगे सैन्य वाहन व रसद.
    -46 किलोमीटर कम होगी मनाली से लेह की दूरी.
    -25 रुपये में सिस्सू से मनाली पहुंचेंगी आलू की बोरी, पहले 70 रुपये लगता था भाड़ा.
    -एक दिन में ऊना से तांदी पहुंचेंगे रसोई गैस सिलेंडर, पहले लगते थे दो दिन.
    -लाहुल के किसान मंडियों तक पहुंचा सकेंगे सब्जियां, पहले रोहतांग दर्रा पर बर्फबारी के चलते सड़ती थीं खेतों में.
    राजनाथ ने नहीं किया पुलों का उद्घाटन :
    मनाली-लेह मार्ग पर बने तीन पुलों का शुक्रवार को उद्घाटन करने का कार्यक्रम था. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पलचान और चंद्रा पुल तक गए भी, लेकिन दारचा पुल अधिक दूर होने के कारण लौट आए. बाद में उन्होंने कहा कि मान लिया जाएगा कि अटल टनल के साथ ही तीनों पुलों का उद्घाटन हो गया है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026

    गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर

    March 9, 2026

    UPSC CSE 2025 Final Result Out! 958 अभ्यर्थी बने IAS, IPS और IFS अधिकारी

    March 6, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    • झारखंड में हस्तशिल्प को बढ़ावा: 270 शिल्पियों को प्रशिक्षण, 2500 उद्यमियों को मिलेगा लाभ
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.