Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची से द‍िल्‍ली के ल‍िए उड़ी एयर एंबुलेंस स‍िमर‍िया में क्रैश, पायलट- क्रू मेंबर समेत 7 लोग थे सवार

    February 23, 2026

    झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?

    February 23, 2026

    रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील

    February 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»दुनिया बचाने के लिए मीटिंग के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को आई झपकी
    अंतरराष्ट्रीय

    दुनिया बचाने के लिए मीटिंग के दौरान अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन को आई झपकी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 2, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    अमेरिका: राष्ट्रपति जो बाइडेन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुछ समय के लिए आंखें बंद किए हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो क्लिप ग्लास्गो में चल रहे COP26 समिट की है। ऐसा कहा जा रहा है कि भाषण सुनते-सुनते बाइडेन सो गए।

    द वॉशिंगटन पोस्ट के रिपोर्टर ने सबसे पहले इस वीडियो को ट्वीट किया। उसने लिखा कि COP26 के उद्घाटन भाषण के दौरान बाइडेन सोते हुए दिखे। वीडियो को अब तक करीब 50 लाख बार देखा जा चुका है। कई यूजर्स साफ तौर पर यह कह रहे हैं कि भाषण सुनते वक्त बाइडेन सो गए। इसे लेकर उन्होंने सख्त नाराजगी भी जताई।

    तीन-चार बार झपकी लेते हैं बाइडेन
    वीडियो में बाइडेन स्पीकर की बात सुनते नजर आ रहे हैं। इसी दौरान वो अपनी आंखें बंद कर लेते हैं, जबकि स्पीच जारी रहती है। कुछ सेकेंड के बाद वो आंखें खोलते हैं और दोबारा बंद कर लेते हैं। 1 मिनट 19 सेकेंड की इस वीडियो क्लिप में बाइडेन तीन-चार बार ऐसा करते देखे जाते हैं।

    अफ्रीकी कार्यकर्ता का चल रहा था भाषण
    वीडियो के अंत में दिखता है कि बाइडेन का सहायक उनके पास आता है, जिसके बाद वो आंखें खोलते हैं। इन दोनों के बीच कुछ समय तक बातचीत भी होती है। भाषण शुरू होने के एक घंटे बाद यह घटना हुई। बाइडेन दक्षिण अफ्रीका के विकलांगता अधिकार कार्यकर्ता एडी न्डोपू का रिकॉर्डेड संदेश सुन रहे थे, जब उन्होंने करीब 20 सेकेंड के लिए अपनी आंखें बंद कर लीं।

    बाइडेन को ‘स्लिपी जो’ बुलाते हैं ट्रम्प
    बाइडेन 78 साल के हैं। वो अमेरिका के राष्ट्रपति पद पर पहुंचने वाले सबसे उम्रदराज व्यक्ति हैं। आलोचक बाइडेन की उम्र का हवाला देकर उन्हें राष्ट्रपति पद के लिए शारीरिक और मानसिक रूप से अयोग्य बताते रहे हैं। 2020 में राष्ट्रपति चुनाव के दौरान डोनाल्ड ट्रम्प ने भी इसे लेकर बाइडेन पर जमकर निशाना साधा था। बाइडेन को ट्रम्प ‘स्लिपी जो’ कहकर बुलाते हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    इस्लामाबाद में जुमे की नमाज के दौरान सुसाइड ब्लास्ट, इमामबाड़े में मचा कोहराम

    February 6, 2026

    27 जनवरी को ‘मदर ऑफ ऑल डील्स’! भारत-EU FTA से बदलेगा खेल, अमेरिका को लगेगा बड़ा झटका

    January 23, 2026

    नेपाल में टल गया बड़ा हादसा, रनवे पर फिसला विमान; बच गई 55 यात्रियों की जान

    January 3, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची से द‍िल्‍ली के ल‍िए उड़ी एयर एंबुलेंस स‍िमर‍िया में क्रैश, पायलट- क्रू मेंबर समेत 7 लोग थे सवार
    • झारखंड बजट 2026-27: एक लाख 61 हजार करोड़ का अनुमान, सरकार क्या लेकर आएगी?
    • रांची में सीएम हेमंत सोरेन ने पत्नी कल्पना संग डाला वोट, लोकतंत्र मजबूत करने की अपील
    • बुढ़मू में हृदयविदारक हादसा: दातुन तोड़ने पेड़ पर चढ़ा युवक 11 हजार वोल्ट करंट से झुलसा, मौके पर मौत
    • 98 साल की उम्र में मतदान: रांची की बुधनी देवी ने दिखाई लोकतंत्र के प्रति जुनून
    • राँची में मतदान जारी! शहर में कम, बुंडू और ग्रामीण क्षेत्रों में उत्साह
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.