Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुमका में बाइक सवार अपराधी कांस्टेबल को गोली मारकर कर हुए फरार
    झारखण्ड

    दुमका में बाइक सवार अपराधी कांस्टेबल को गोली मारकर कर हुए फरार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 19, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: दुमका नगर थाना क्षेत्र के खूंटाबांध स्थित कुलपति आवास के ठीक पहले चर्च गेट के करीब सोमवार को तड़के सुबह बाइक पर सवार अपराधी ने एक पुलिस कांस्टेबल के पैर में गोली मारकर फरार हो गया। घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक कांस्टेबल दुमका प्राइवेट बस स्टैंड से खूंटाबांध स्थित अनुमंडल पदाधिकारी के आवास पैदल ही जा रहा था।

    इसकी क्रम में एक बाइक पर सवार अपराधी ने पहले कांस्टेबल के साथ उसके कंधे पर लटका बैग छीनने का प्रयास किया और जब कांस्टेबल ने इसका जोरदार विरोध किया तो उसने जान से मारने की नियत से पिस्टल निकाल कर उस पर गोली चला दी। हालांकि इस घटना में कांस्टेबल को पैर में गोली लगी है। गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गया जबकि घायल अवस्था में कांस्टेबल को इलाज के लिए फूलोझानो मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकित्सकों के मुताबिक उसकी हालत स्थिर है। घटना के वक्त जवान पुलिस की लिबास में नहीं था। घटन को तकरीबन सुबह पौने चार बजे के आसपास अंजाम दिया गया। घटना से एसपी, एसडीओ का आवास बमुश्किल 100 से 125 मीटर के आसपास है।

    यह है पूरा मामला

    दुमका जिले के रामगढ़ थाना में पदस्थापित कांस्टेबल सुजीत कुमार बोईपाई अपने घर चाइबासा गए थे। वह बस से दुमका बस स्टैंड से सोमवार को तड़के तकरीबन 3.30 बजे उतरे थे और वहां से पैदल ही चर्च होते हुए अनुमंडल पदाधिकारी के आवास परिसर की ओर बढ़ रहे थे। सुजीत की बाइक एसडीओ आवास में काम करने वाले दोस्त के पास थी। सुजीत यहां से बाइक लेकर रामगढ़ जाने वाले थे लेकिन इसी बीच रास्ते में ही उनके साथ यह घटना हो गई। बाइक सवार अपराधी पहले सुजीत का बैग छीनने का प्रयास किया और जब कांस्टेबल ने विरोध किया तो लुटेरे ने सीधे पिस्टल निकालकर उस पर फायरिंग कर दी । गोली सिपाही सुजीत कुमार के पैर में लगी । गोली मारने के बाद अपराधी बिरसा चौक की ओर फरार हो गया।

    कांस्टेबल सुजीत कुमार को फूलो झानो मेडिकल कालेज व अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसका इलाज चल रहा है उसकी स्थिति खतरे से बाहर है । नगर थाना प्रभारी नीतीश कुमार ने कहा कि अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी पहचान का प्रयास किया जा रहा है। वारदात को लूट के इरादे से ही अंजाम दिया गया है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.