दुमका जिले में गुरुवार को राशन डीलर की हत्या का मामला सामने आया है। घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र से महज एक किलोमीटर की दूरी पर धन्वे गांव के समीप घटी है। मरने वाले की पहचान सरोज मंडल के रूप में की गई है। बताया जा रहा था कि पेशे से राशन डीलर सरोज बुधवार की रात बाइक से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उस पर हमला कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।.
पुलिस की ओर से घटनास्थल के आसपास में लगे CCTV की मदद से हत्यारों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके अलावा आसपास रहने वाले लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अब तक हत्या के कारणों के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस पीड़ित परिवार के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

