Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»दुमका मेडिकल कालेज का प्रबंधन को प्राइवेट हाथ में देने की तैयारी
    झारखण्ड

    दुमका मेडिकल कालेज का प्रबंधन को प्राइवेट हाथ में देने की तैयारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 22, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    दुमका: झारखंड सरकार फूलो झानो मेडिकल कालेज और अस्पताल ( दुमका मेडिकल कालेज) को पीपी मोड पर चलाने की तैयारी कर रही है। तैयारी को अमलीजामा पहनाने के लिए सोमवार को रांची रिम्स के पूर्व निदेशक डा. तुलसी महतो के नेतृत्व में भुवनेश्वर की चार सदस्यीय टीम ने दोनों जगह का निरीक्षण किया। दोपहर में टीम के सदस्य पहले फूलो झानो मेडिकल कालेज पहंचे। सदस्यों ने छात्र व छात्राओं के हास्टल, डाक्टर और स्टाफ के आवास, जिम, पुस्तकालय, पैथोलाजी, लेक्चर रूम, कैंटीन और मेस का निरीक्षण किया। टीम ने मेडिकल कालेज के अधिकारियों को सभी कमियों को दूर करने के निर्देश दिए।

    रिम्स के पूर्व निदेशक डा. तुलसी महतो ने कहा कि इस कालेज को देखने के बाद इसकी आधारभूत संरचना अच्छी है कि यूनिफाइड सेंट्रल मेडिकल यूनिवर्सिटी अगर हो जाए तो यह विश्वस्तरीय संस्थान के रूप में दिख सकता है। यहां का पूरा परिसर किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें और आधारभूत संरचना होनी चाहिए और सरकार इसके लिए प्रयासरत है। कहा कि आज भी यहां के लोगों को इलाज के लिए दूसरे शहर के बड़े अस्पताल में जाना पड़ता है। अगर सारी सुविधा यहां मिल जाए तो लोगों को बाहर जाना नहीं पड़ेगा। गरीबों को सबसे अधिक फायदा होगा। कालेज बनने से स्वास्थ्य सुविधाएं और भी बेहतर होगी। आसपास क्षेत्र को भी इसका लाभ मिलेगा। सरकार की ओर से वह निरीक्षण के लिए आए हैं।

    भुवेनश्वर के हाईटेक मेट्रो रियल हास्पिटल के निदेशक डा. सुरेश पानागिरी ने कहा कि कालेज की आधारभूत संरचना को देखा है। सरकार का प्रयास है कि कालेज और अस्पताल को पीपी मोड पर चलाया जाए। इस बारे में सरकार से बात हुई है। बहुत ही अच्छा कालेज है, हर तरह की सुविधा है। अब टीम एक बैठक कर किस तरह इसको भविष्य में कैसे इसको आगे बढ़ाएंगे इस पर आगे विचार विमर्श करेगी। सरकार कालेज को पीपीपी मोड में लेकर सुपर स्पेशलिस्ट यूनिट बनाना चाहती है। प्राचार्य डा. अरूण कुमार ने बताया कि निरीक्षण का उददेश्य कालेज को पीपी मोड पर चलाने का है। टीम ने यहां पर जो देखा है, उसके आधार पर ही आगे की तैयारी करेगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.