रांची-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस अब लाेहरदगा-टाेरी हाेकर चलेगी। रांची सांसद संजय सेठ इस मामले काे लेकर बुधवार काे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले और इसकी घाेषणा करने काे कहा। इस पर रेलमंत्री ने कहा कि यह ट्रेन दुर्गा पूजा से पहले रांची-लाेहरदगा-टाेरी-चाेपन हाेते हुए चलाई जाएगी। तारीख की घाेषणा जल्दी ही कर दी जाएगी। सांसद सेठ इस रूट से राजधानी एक्सप्रेस चलवाने के लिए काफी समय से प्रयासरत थे।
वहीं केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने चाेपन हाेकर राजधानी एक्सप्रेस चलाने की मांग की है। पहले इस ट्रेन काे टाेरी हाेते हुए दीनदयाल उपाध्याय स्टेशन हाेकर दिल्ली जाना था, लेकिन अब यह ट्रेन चाेपन हाेकर जाएगी। रेलवे ने इसका टाइम टेबल भी सेट कर लिया है। इस ट्रेन काे दिल्ली से रेल मंत्री, रांची से संजय सेठ और चाेपन से हरदीप सिंह पुरी हरी झंड़ी दिखाएंगे।
हटिया-पाटलिपुत्र, रांची-देवघर इंटरसिटी भी जल्द चलेगी
संजय सेठ ने काेराेना के कारण बंद हटिया-पाटलिपुत्र एक्सप्रेस, रांची-देवघर इंटरसिटी एक्सप्रेस और रांची-न्यू जलपाईगुड़ी ट्रेन चलाने की भी मांग की। रेल मंत्री ने इसे जल्द चलाने का आश्वासन दिया। वही दुर्गापूजा से पहले टाटा-बरकाकाना पैसेंजर ट्रेन शुरू हाे जाएगी।

