Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर

    March 20, 2026

    दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    March 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»देवघर के तीन थाना क्षेत्र से आठ साइबर ठग गिरफ्तार
    झारखण्ड

    देवघर के तीन थाना क्षेत्र से आठ साइबर ठग गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 11, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    देवघर : साइबर ठगी के आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार जुटी है। गांव-गांव में इनकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। ऐसे में देखा जा रहा है कि सेफ जोन की तलाश में अब ये साइबर आरोपित गांव छोड़कर शहर की ओर भाग रहे हैं। इतना ही नहीं अब गांव के लोग भी सजग होते जा रहे हैं। वे भी चाहते हैं कि इन साइबर अपराधियों पर कार्रवाई हो। इसी सिलसिले में एसपी धनंजय कुमार सिंह को मिली सूचना के आधार पर मुख्यालय डीएसपी मंगल सिंह जामूदा व साइबर डीएसपी सुमित प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर थाना क्षेत्र के मंदिर मोड़ एवं सुंदरम होटल के पास, जिले के देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा, पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव में छापेमारी कर आठ साइबर ठगी के आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये लोग लोगों को कैश बैक का झांसा देकर ठगी का शिकार बनाते थे। इनके पास से पुलिस ने नौ मोबाइल, 15 सिम, तीन एटीएम, पांच हजार नकद, एक बाइक बरामद किया है। नकदी व बाइक पकड़े गए आरोपित संतोष कुमार के पास से बरामद किया गया है। पकड़े गए आरोपितों में सारठ थाना क्षेत्र के करहैया गांव निवासी अभिषेक कुमार सिंह, सूरज कुमार, छाताकुरुम गांव निवासी प्रमोद कुमार यादव, पालोजोरी थाना क्षेत्र के कचुआसोल गांव निवासी संतोष कुमार, सारवां थाना क्षेत्र के आमगाछ़ी गांव निवासी राजेश कुमार यादव, देवीपुर थाना क्षेत्र के अमडीहा गांव निवासी अजीत कुमार वर्मा, पथरौल थाना क्षेत्र के पथरा गांव निवासी अमित कुमार, सारठ थाना क्षेत्र के नयाखरना गांव निवासी बुलेट दास शामिल हैं। छापेमारी दल में इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार, छठुराम गौड, एसआइ आतिश कुमार, रुपेश कुमार, अमित कुमार, हरिश कुमार सिंह, पंकज कुमार निषाद व मो. अफरोज मुख्य रूप से शामिल थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी

    March 20, 2026

    जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल

    March 20, 2026

    JAP जवान हत्या केस में बड़ा फैसला! अमजद गद्दी को नहीं मिली जमानत, हाई कोर्ट सख्त

    March 19, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    • दानापुर में युवक की बेरहमी से हत्या: बहन की शादी में आया था घर, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला
    • जमशेदपुर में मॉब जस्टिस का कहर: चोरी के शक में युवक को खंभे से बांधकर बेरहमी से पीटा, VIDEO वायरल
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 20th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.