रांची। आज देवघर कोर्ट परिसर के निकट, अधिवक्तागणों के बैठने के स्थान पर अज्ञात अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार कर हत्या कर दी है। महासचिव ने कहा कि इसमें किसी भी अधिवक्ता के साथ दुर्घटना हो सकती थी। अध्यक्ष ने देवघर सहित झारखंड राज्य के सभी अधिवक्ता की सुरक्षा की मांग की है।
इस घटना पर ’ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम, के पदाधिकारियों ने माननीय मुख्यमंत्री, झारखंड सरकार को आवेदन दे कर कार्रवाई की मांग की साथ ही झारखंड के मुख्य न्यायाधीश, पुलिस महानिदेशक और देवघर के एस0पी0 एवं जिला उपायुक्त को भी कार्रवाई के लिए आवेदन दिया गया। संगठन के महासचिव सत्येंद्र प्रसाद सिंह ने इसपर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि झारखंड राज्य में अधिवक्ताओ की समुचित सुरक्षा की व्यवस्था की जाए और प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष दीपेश निराला ने घटना की घोर निंदा की है, साथ ही आल इंडिया लॉयर्स फोरम ने झारखंड राज्य में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। पदाधिकारी में प्रदेश अध्यक्ष दीपेश निराला, महासचिव सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, सह-कोषाध्यक्ष ऋषिकांत कुमार, जिला उपाध्यक्ष मो0 ज़ाकिर हुसैन, पौलमी चक्रवर्ती, अरुण कुमार प्रिंस, आदित्य रमन, असित रंजन, विकास कुमार, शैलेन्द्र नेहरू, द्वारिका प्रसाद, कुमारी कविता, लक्ष्मी नायक, प्रियंका बनर्जी , इंद्र भूषण कुंवर, आदि अधिवक्तागण ने कार्रवाई की मांग की है

