धनबाद। एसएनएमएमसीएच के स्त्री व प्रसव रोग विभाग में दो महिला ने नवजात को ले भागी। भूली शक्ति मार्केट निवासी सरोज यादव की 25 वर्षीय पत्नी गुड़िया देवी का दोपहर 2.30 बजे प्रसव हुआ था। वार्ड में आते ही एक महिला ने नवजात को खेलाने के बहाने लेकर फरार हो गई। इसके बाद वार्ड में हड़कंप मच गया। स्वजन नवजात को लेकर भागने वाली महिला को खोजने लगे, लेकिन कोई पता नहीं चला। इसकी सूचना अस्पताल प्रबंधन को दी गई। पूरा मामला वार्ड में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना सरायढेला पुलिस को दी है। थाना की पुलिस अस्पताल में आकर सीसीटीवी में कैद फुटेज की जांच कर रही है। वार्ड में दो महिला आई थी। गुड़िया की सास राधिका देवी ने बताया कि जन्म होने के बाद दो महिला वार्ड में आई। और कहा कि बच्चा बहुत प्यारा है, थोड़ी गोद में खेला लेती हूं। इसके बाद राधिका देवी अपना मोबाइल चार्जर में लगाने लगी, तब तक नवजात को लेकर महिला फरार हो गई।
नर्स ने हैंडओवर किया, दस मिनट में महिला ले भागी
प्रसव पीड़ के बाद गुड़िया देवी सुबह नौ बजे अस्पताल में भर्ती हुई थी। दोपहर 2.30 बजे के आसपास उसने एक बेटे को जन्म दिया। इसके बाद प्रसव कक्ष से नर्स ममता कुमारी ने 2.35 में गुड़िया व उसके स्वजनों को नवजात दे दिए। इसके बाद स्वजन नवजात को लेकर वार्ड में आ गए। लगभग 2.45बजे के आसपास दो महिला वार्ड में आइ। वार्ड में गुड़िया देवी की सास राधिका देवी से पीली रंग पहने महिला ने नवजात को गोद में लेकर कहा कि आपका बच्चा बहुत सुंदर है, मेरी कोई बेटा नहीं है न। थोड़ा गोद में खेला लेती हूं…यह कहते हुए पीली रंग की साड़ी पहने महिला अपने एक अन्य साथी के साथ फरार हो गई।
घटना पूरी तरह से सीसीटीवी में कैद हो गई है। वार्ड में कैमरे में आसानी ने देखा जा सकता है कि दो महिला वार्ड में गई। इसमें एक पीली साड़ी पहने हुए महिला नवजात को लेकर जन औधषि केंद्र के रास्ते ओपीडी की ओर चली गई। उसके साथ एक और महिला थी। दोनों ने अपने-अपने चेहरे पर मास्क लगा रखा था। ओपीडी के बाहर पहले से ही एक महिला लाल रंग की साड़ी पहने खड़ी थी। लाल रंग साड़ी पहने महिला के साथ एक लगभग सात वर्ष की एक लड़की खड़ी थी। नवजात को गोद लेकर दोनों अलग-अलग रास्ते से फरार हो गई। यह लोग कौन थे, कहां से आए हैं, किसी को जानकारी नहीं मिल पाई है।

