धनबाद : बीती रात भौंरा ओपी से कुछ दूरी पर भौंरा हॉस्पिटल मोड़ के पास डिजिटल साइबर कैफे की दुकान में अज्ञात चोरों ने छत की सीट तोड़कर लगभग दो लाख की चोरी की घटना को अंजाम दिया.
दुकान संचालक पप्पू कुमार ने बताया कि बीती रात अपराधियों ने छत का एलवेस्टर तोड़कर 12 हजार नगद, प्रिंटर, कैमरा आदि की चोरी कर ली. जिसकी कीमत लगभग दो लाख है. उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.