धनबाद: धनबाद-बोकारो मार्ग पर तेलमच्चो नया ब्रिज पर खड़े ट्रक में रविवार की रात करीब साढ़े ग्यारह बजे महाराजा बस ने टक्कर मार दी। इस घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए हैं। इसमें 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 17 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि बस व ट्रक के बीच टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना पाते ही पास के गांव से ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तुरंत महुदा थाने की पुलिस को सूचना दी। एंबुलेंस बुलाकर जख्मी यात्रियों को इलाज के लिए धनबाद और बोकारो के अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस धनबाद से बोकारो जा रही थी।

