Dhanbad : 09 अगस्त, क्रांति दिवस के मौके पर धनबाद जिला के निरसा के पूर्व विधायक सह मासस नेता अरूप चटर्जी के नेतृत्व में रैली निकाली गयी. जिसमें केंद्र सरकार के क्रियाकलापों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी. इस दौरान नारा दिया गया की देश में विदेशी वस्तुओं का बहिष्कार हो, देश में एफडीआई का पूर्ण रूप से विरोध किया जाए, स्वदेशी चीजों को अपनाने पर जोर दिया जाय, साथ ही केंद्र सरकार से कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग की गयी.
वहीं विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि हम लोग यह रैली इसलिए निकालते हैं कि 9 अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर स्वदेशी को अपनाने और विदेशी को छोड़ने के लिए आंदोलन किया गया था.
आज देश में विदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल पर काफी जोर दिया जा रहा है. जिसे बंद करना चाहिए. साथ ही एफडीआई को भी बंद करना चाहिए. मासस नेता ने धनबाद में हुए लाठीचार्ज की घटना को निंदनीय बताया और अधिकारी को सस्पेंड करने की वकालत की.

