धनबाद: रेलवे मंत्रालय ने धनबाद से भुवनेश्वर तक तीन दिनों तक चलायी जायेगी. भुवनेश्वर-धनबाद-भुवनेश्वर त्रि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन 23 अगस्त से 27 सितम्बर तक होगा. यह ट्रेन प्रत्येक मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को भुवनेश्वर से प्रस्थान करेगी. स्पेशल ट्रेन का कुल 16 ट्रिपों तक परिचालन होगा. ट्रेन भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन से भुवनेश्वर के लिए रात्रि आठ बज कर 25 मिनट पर खुलेगी. इसके बाद ट्रेन अंगुल, संबलपुर सिटी, झाड़सुगुड़ा, राउरकेला, हटिया, रांची, मुरी, बोकारो. धनबाद पहुंचेगी. धनबाद यह ट्रेन सुबह 10 बजकर 55 मिनट पर पहुंचेगी.

