धनबाद में मंगलवार को दो दर्दनाक सड़क हादसे देखने को मिली एक तरफ गोविंदपुर में जहा कार हादसे में एक ही परिवार एक 5 लोगों की मौत हो गयी वही दूसरी तरफ जिले के सुदामडीह थाना क्षेत्र के लोको बाजार में टैंकर और बाइक की टक्कर में एक एएसआइ की मौत हो गई। मोटरसाइकिल पर सवार दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद सड़क पर जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने किसी तरह हालात को अपने नियंत्रण में लेकर यातायात को सामान्य बनाया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल युवक को चासनाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जोड़ापोखर थाना में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थापित सुमन कुमार सिंह बाइक से दूसरे युवक के साथ निजी काम से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान टैंकर ने बाइक को टक्कर मार दी। इसमें असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर की मौके पर मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को इलाज के लिए भेजा गया।
परिवार को दी गई सूचना
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के परिवार को पुलिस की तरफ से घटना की सूचना दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद जोड़ापोखर थाने के पुलिस अधिकारी और सिपाही भी मौके पर पहुंचे। बताया कि एएसआइ काफी मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थी। कुछ समय पहले ही वह संबंधित थाने में पदस्थापित किए गए थे।

