Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»धनबाद में पिंटू साव हत्याकांड मामले में पोते की मौत का बदला लेने के लिए चाचा और चचेरे भाईयों ने कराया था कत्ल, 2 गिरफ्तार
    झारखण्ड

    धनबाद में पिंटू साव हत्याकांड मामले में पोते की मौत का बदला लेने के लिए चाचा और चचेरे भाईयों ने कराया था कत्ल, 2 गिरफ्तार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 19, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद के सेंट्रल अस्पताल के ठीक सामने पान की दुकान चलाने वाले पिंटू साव की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में चाचा अजीत साव और उनकी बहू संजू देवी को शुक्रवार को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। न्यायालय में पेश करने के पहले पुलिस ने अजीत साव और संजू देवी से लंबी पूछताछ की। यह बात आई कि बीते अगस्त माह में अजीत साव के पोते समर की बीमारी से मौत हो गई थी। पिंटू के परिवार के साथ अजीत साव और उनके घर वालों का अक्सर विवाद होता था। पिंटू के घरवाले हमेशा शाप देते थे कि उनकी औलाद नहीं बचेगी। पोते के मरने के बाद पूरा परिवार बौखला गया था। प्रतिशोध में इस घटना को अंजाम दिया गया। पोते की मौत के बाद परिवार ने नूतनडीह का घर छोड़ दिया था। पुलिस अनुसंधान में यह बात आई है कि पिंटू की हत्या की पटकथा बीते अगस्त में लिख दी गई थी। जांच में इस बात की आशंका व्यक्त की गई है कि पिंटू को मारने वाले शूटर बिहार के हो सकते हैं। आरोपियों का पैतृक गांव बिहार के बाढ़ में है। अजीत के बड़े बेटे मंटू का विवाह नालंदा में हुआ है।

    बेटों ने किया हत्या का इंतजाम

    पुलिस अनुसंधान में पता चला है कि पोते समर के मरने के बाद अजीत साव ने सुभाषनगर के सिद्धि अपार्टमेंट में किराया पर फ्लैट लिया। नूतनडीह में किसी को भनक नहीं लगने दी कि वे लोग कहां रह रहे हैं। वही पर पिंटू की हत्या करने की बात हुई थी। पुलिस की पूछताछ में अजीत साव बोले कि उन्हें हत्या के दिन की जानकारी हुई थी। इसके अलावा और कुछ पता नहीं था। सारा इंतजाम बेटों ने किया था। अजीत साव के बेटे मंटू और संटू साव को गिरफ्तार के लिए धनबाद पुलिस बिहार के बाढ़ गई। मंटू एवं संटू को भनक लग गई। दोनों भाग निकले। उनका एक और भाई छोटू साव ओड़िशा में है। पुलिस उसे भी लाने की तैयारी में है। अजीत की पत्नी निर्मला भी नहीं पकड़ाई है। थाना प्रभारी किशोर तिर्की ने कहा कि हत्या में शामिल शूटर तभी पकड़े जाएंगे जब तीनों भाइयों की गिरफ्तारी होगी। इस बात का भी खुलासा हुआ है कि पिंटू को मारा गया, वहां विवाह समारोह चल रहा था। मंटू भी विवाह समारोह में शामिल था। शूटरों के सामने पिंटू की पहचान मिंटू ने ही कराई थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.