Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»धनबाद में रिकवरी एजेंट ने अपनी ही चाची को मारी गोली, हुई मौत, दो चचेरे भाई भी हुए जख्मी
    Breaking News

    धनबाद में रिकवरी एजेंट ने अपनी ही चाची को मारी गोली, हुई मौत, दो चचेरे भाई भी हुए जख्मी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद शुक्रवार कोसुबह गोलियों की ताबड़तोड़ से गूंज उठा। एक रिकवरी एजेंट ने अपने ही चाची की गोली मारकर हत्या कर दी। वही दो चचेरे भाइयों को गोली मारकर घायल कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब धनबाद के ज्यादातर लोग अपने घरों में सोए हुए थे उसी वक्त मटकुरिया न्यू रेलवे कॉलोनी गोलियों की आवाज से गूंज उठा। गोलीबारी में एक महिला की मौत हो गई है तो वहीं दो लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की घटना परिवार में आपसी रंजिश की वजह से हुई । जानकारी के अनुसार न्यू रेलवे कॉलोनी निवासी उपेंद्र सिंह जो पेशे से एक रिकवरी एजेंट है उनका अपने ही चचेरे भाइयों से रिकवरी एजेंटी को लेकर कोई विवाद चल रहा था।

    आज सुबह इसी विवाद को लेकर आरोपी उपेंद्र सिंह का अपनी ही चाची मीरा देवी से विवाद बढ़ गया। देखते ही देखते उपेंद्र सिंह और उसकी चाची के बीच हाथापाई शुरू हो गई। यह देख उपेंद्र सिंह के चचेरे भाई पिंटू सिंह और सिंटू सिंह बीच बचाव को वहाँ पहुंचे। जिसके बाद अपने आपको कमजोर पड़ता देख उपेंद्र सिंह ने अपने पास रखे बंदूक से अपनी चाची और दोनों चचेरे भाइयों पर ताबड़तोड़ 9 राउंड गोली फायर कर दी। जिससे तीनों वहीं घायल होकर गिर पड़े। जबकि आरोपी उपेंद्र सिंह मौके से फरार हो गया। यह पूरी घटना वहाँ लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    गोलियों की आवाज सुन आसपास के लोग हो गए इक्कट्ठा पुलिस को दी सूचना

    गोलियों की आवाज सुन घटना स्थल पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। इसके बाद लोगों की मदद से तीनों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। जहाँ से मीरा देवी की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते मे ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी रिकवरी एजेंट उपेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट

    December 4, 2025

    JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”

    December 4, 2025

    CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी

    December 4, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिल्ली पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन: PM मोदी ने किया गर्मजोशी से स्वागत, आज होगी भारत-रूस सालाना समिट
    • JSSC CGL रिजल्ट-नियुक्ति पर लगी रोक हटी: सैकड़ों अभ्यर्थी CM आवास पहुँचे, हेमन्त सोरेन को जताया आभार — “निष्पक्ष जांच से मिला न्याय”
    • CGL विवाद पर राहत मिलने के बाद अभ्यर्थियों ने CM आवास में मनाई खुशी
    • एसीबी की बड़ी कार्रवाई: शराब घोटाले में IAS अमित कुमार से पूछताछ
    • देवघर में नल-जल योजना पर 3 करोड़ खर्च, फिर भी 627 घरों तक नहीं पहुंचा पानी
    • रांची : जगन्नाथपुर तालाब से अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, जांच में जुटी पुलिस
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.