Ranchi : रांची नगर निगम में मैरिज रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया. जिसके तहत सिटी में तीन लोगों के मैरिज रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन को अप्रूवल मिल गया. अगले हफ्ते उन्हें सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया जायेगा. अब वे घर बैठे ही अपना मैरिज सर्टिफिकेट का प्रिंट निकाल सकेंगे. वहीं 4 लोगों का एप्लीकेशन पर्याप्त पेपर नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया गया है. साथ ही एप्लीकेशन रिजेक्ट किये जाने का कारण भी बता दिया गया है. बताते चलें कि जून महीने से रांची नगर निगम में इस सुविधा की शुरुआत की जा चुकी है.
अबतक 36 लोगों ने किया है आवेदन
शादी के रजिस्ट्रेशन के लिए jharsewa.jharkhand.gov.in वेबसाइट के माध्यम से अब तक 36 लोगों ने ऑनलाइन आवेदन किया है. 3 लोगों का एप्लीकेशन अप्रूव कर दिया गया है. जबकि अन्य लोगों को फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए टाइम दिया गया है. उन्हें नगर निगम के रजिस्ट्रार के सामने उपस्थित होना होगा. नहीं आने की स्थिति में उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जायेगा. झारखंड मैरिज रजिस्ट्रेशन का मुख्य उद्देश्य झारखंड के सभी शादीशुदा लोगों का मैरिज रजिस्ट्रेशन करवाना है. रांची के 53 वार्डों के लिए यह लागू कर दिया गया है.
