रांची में सुबह-सुबह हादसा हुआ है। यहां नामकुम थाना क्षेत्र के दुर्गा सोरेन चौक के समीप बालू लदा तेज रफ्तार में आ रहा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वहां मॉर्निंग वॉक पर निकले रिटार्ड रेलकर्मी हेम्बो कुजूर की मौत हो गई है। वे लोवाडीह में अपने परिजनों के साथ रहते थे। वहीं एक व्यक्ति घायल है, जिनका इलाज रिम्स में चल रहा है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद हाइवा ड्राइवर फरार है। पुलिस हाइवा को जब्त कर थाने लेकर चली गई है।

