Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी

    February 11, 2026

    9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा

    February 11, 2026

    दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद

    February 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»नोएडा से बिहार के लिए शनिवार को चलेंगी चार ट्रेनें
    बिहार

    नोएडा से बिहार के लिए शनिवार को चलेंगी चार ट्रेनें

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 16, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन है. परिवहन पूरी तरह से बंद है, श्रमिक स्पेशल ट्रेन को छोड़कर कोई भी ट्रेन नहीं चल रही है, जो ट्रेनें चलाने की बात हो रही थी उसपर विराम लगाते हुए भारतीय रेलवे ने 30 जून 2020 को या उससे पहले की सभी टिकटों को रद्द कर दिया है. 30 जून 2020 तक बुक किए गए सभी टिकटों पर रिफंड मिलेगा. सभी स्पेशल ट्रेनें और श्रमिक स्पेशल ट्रेनें पहले की तरह ही चलेंगी.
    बिहार के लिए चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें
    यूपी के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में रह रहे प्रवासी मजदूरों के लिए शनिवार से ट्रेनें चलाई जाएंगी. बिहार के मजदूरों के लिए पहले चरण में चार ट्रेनों चलेंगी. गौतमबुद्धनगर के दादरी और दनकौर रेलवे स्टेशनों से 16 मई ये ट्रेनें चलेंगी. इन ट्रेनों से प्रवासी मजदूरों को बिहार भेजा जाएगा. दादरी स्टेशन से दिन के 11 बजे औरंगाबाद और 3 बजे सासाराम के लिए स्पेशल ट्रेन चलेगी. वहीं, दनकौर से दोपहर 2 बजे और शाम 4 बजे एक एक ट्रेनें चलेंगी. रजिस्ट्रेशन करा चुके लोगों को पहले भेजा जाएगा.
    रेलवे स्टेशन पर मिलेगी बस, घर पहुंचना होगा आसान
    स्‍पेशल ट्रेनों से यात्रा करने वाले मुसाफिरों को स्टेशन पहुंचकर घर जाने के लिए सवारी का इंतजाम नहीं करना पड़ेगा. केंद्र सरकार राज्‍यों को मंजूरी दी है कि वे रेलवे स्‍टेशन पर पहुंचने वाले यात्रियों को घर तक पहुंचाने के लिए बस चला सकते हैं. इस दौरान सोशल डिस्‍टेंसिंग का पूरा पालन करना होना. ये बस सेवा कंफर्म ई टिकट वाले यात्रियों को ही मिल पाएगी.
    रेलवे को 1,000 से ज्यादा श्रमिक स्पेशल ट्रेनों की राज्यों से अनुमति मिली
    भारतीय रेल को पिछले 15 दिन में प्रवासी कामगारों को घर पहुंचाने के लिए राज्यों से 1,000 से ज्यादा ट्रेनों के परिचालन की अनुमति मिली है. आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा संख्या में प्रवासी कामगार उत्तर प्रदेश लौटे हैं, वहीं अपने लोगों को वापस बुलाने में बिहार दूसरे नंबर पर है. आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम बंगाल ने आठ, राजस्थान ने 23, झारखंड ने 50 और ओडिशा ने 52 ट्रेनों के परिचालन की अनुमति दी है. भारतीय रेल कोविड-19 लॉकडाउन के कारण देश के विभिन्न हिस्सों में फंसे प्रवासी कामगारों को उनके घर पहुंचाने के लिए एक मई से श्रमिक स्पेशल ट्रेनें चला रही है. रेलवे ने अभी तक 932 ट्रेनों के जरिये 12 लाख से ज्यादा प्रवासियों को उनके घर पहुंचाया है.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा

    February 11, 2026

    बिहार में मछली पालकों के लिए सरकार का नया नियम, डिजिटल पहचान पत्र हुआ अनिवार्य

    February 9, 2026

    पप्पू यादव की गिरफ्तारी और NEET मामला, बिहार विधानसभा में विपक्ष का जोरदार विरोध

    February 9, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची: जमीन विवाद में दखल-दिहानी का विरोध, सड़क जाम से बढ़ी परेशानी
    • 9 करोड़ के केस में फंसे राजपाल यादव को तेज प्रताप का साथ, 11 लाख देने का वादा
    • दुमका में इंस्पेक्टर ऑफिस के पीछे खून से लथपथ मां और बेटी का शव बरामद
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11th Feb | Ranchi
    • Koylanchal Samvad e-paper | 11th Feb | Dhanbad
    • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मरांग बुरु में बाहा पर्व के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.