Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पंजाब में आप की जीत के साथ ही अगले मुख्यमंत्री बनेगे भगवंत मान
    Breaking News

    पंजाब में आप की जीत के साथ ही अगले मुख्यमंत्री बनेगे भगवंत मान

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 10, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) ने एतिहासिक जीत दर्ज की है. वहीं, पार्टी के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान भी धुरी सीट से चुनाव जीत चुके हैं. पंजाब में आप की जीत के साथ ही भगवंत मान के मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है. इसे लेकर भगवंत मान की मां हरपाल कौर ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं. उन्होंने कहा कि बेटे को मुख्यमंत्री बनते देख उनके पिता भी खुश हुए होंगे. बेटे के लिए उन्होंने कहा कि वे पहले भी सही रास्ते पर थे, आज भी सही रास्ते पर हैं.

    बता दें कि पंजाब में आप की धमाकेदार जीत के बाद भगवंत मान संगरूर में लोगों से रूबरू हुए. इस दौरान उन्होंने अपनी मां को गले लगा लिया. इस पल उनकी मां हरपाल कौर भी भावुक हो गईं. वहीं, संगरूर में अपने घर की छत पर बने मंच से भगवंत मान की बहन और मां ने लोगों का आभार जताया.

    धुरी से कांग्रेस प्रत्याशी को 58,206 वोटों से हराया

    भगवंत मान ने धुरी विधानसभा सीट पर कांग्रेस के दलवीर सिंह को 58,206 वोटों से हराया है. पंजाब में आप की जीत के बाद भगवंत मान ने कहा कि आप लोगों ने अपनी जिम्मेदारी निभा दी है, अब मेरी बारी है. उन्होंने कहा, ”हमें मिलकर पंजाब चलाना है, पहले पंजाब बड़े-बड़े दरवाजे वालों घरों से चलता था, लेकिन आज के बाद पंजाब गांवों से चलेगा, वार्डों से चलेगा, शहरों से चलेगा.”

    91 सीट पर आप जीती, 1 पर आगे चल रही

    गौरतलब है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन किया है. आप ने यहां प्रचंड बहुमत हासिल करने के साथ अब तक 91 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है, जबकि एक सीट पर वोटों की गिनती में आगे चल रही है. वहीं, सत्ता में रही कांग्रेस ने 18 सीटें जीती हैं. बीजेपी ने यहां दो सीटों पर जीत दर्ज की है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026

    रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    • रांची में रामनवमी की तैयारियां तेज! CM हेमंत सोरेन को शोभायात्रा में शामिल होने का न्योता, शांति बनाए रखने की अपील
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.