Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा काफिला
    Breaking News

    पंजाब में प्रधानमंत्री मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, 20 मिनट तक फ्लाईओवर पर फंसा रहा काफिला

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJanuary 5, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गृह मंत्रालय का कहना है कि आज सुबह पीएम नरेंद्र मोदी बठिंडा पहुंचे, जहां से उन्हें हेलिकॉप्टर से हुसैनीवाला स्थित राष्ट्रीय शहीद स्मारक जाना था. बारिश और कम विजिबिलिटी के कारण पीएम ने 20 मिनट इंतजार किया.

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पंजाब के फिरोजपुर रैली रद्द हो गई है. जानकारी के मुताबिक, सुरक्षा चूक के कारण पीएम मोदी की पंजाब रैली को रद्द कर दिया गया है. बता दें कि इस साल पंजाब में होने वाले विधान सभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा काफी अहम मानी जा रही थी.

    गृह मंत्रालय ने कहा है, ”हुसैनीवाला में राष्ट्रीय शहीद स्मारक से क़रीब 30 किलोमीटर दूर जब प्रधानमंत्री मोदी का काफिला एक फ्लाइओवर पर पहुँचा तो पता चला कि कुछ प्रदर्शनकारियों ने सड़क जाम कर रखी है. प्रधानमंत्री फ्लाईओवर पर 15 से 20 मिनट तक फँसे रहे. यह पीएम मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक थी.”

    वज़ारते दाखिला ने मांगी रिपोर्ट
    इस सुरक्षा चूक के बाद बठिंडा हवाई अड्डे वापस जाने का निर्णय लिया गया. गृह मंत्रालय ने सुरक्षा में इस गंभीर चूक का संज्ञान लेते हुए रियासती सरकार से तफसीली रिपोर्ट मांगी है. राज्य सरकार को भी इस चूक की जिम्मेदारी तय करने और सख्त कार्रवाई करने को कहा गया है.

    पीएम मोदी को 1 बजे रैली में पहुंचना था लेकिन 2 बजे बताया गया कि पीएम रैली में नहीं आएंगे. पहले इसके पीछे पहले खराब मौसम बताया गया.

    वहीं, पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के मुताबिक यहां रैली स्थल से 42,750 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास करने वाले थे, जिसमें दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे और पीजीआईएमईआर (PGIMER) सैटेलाइट केंद्र शामिल है.

    इससे पहले आज की सुबह पीएम मोदी विमान से बठिंडा में उतरे और इसके बाद भारत और पाकिस्तान की सरहद के पास मैजूद जिले की ओर रवाना हुए. पीएम मोदी दो साल बाद आज पंजाब पहुंचे हैं. अब बताया जा रहा है कि पीएम मोदी वापस दिल्ली आ रहे हैं.

    काबिले ज़िक्र है कि सरकार की तरफ से कृषि कानूनों को वापस लिए जाने के बाद प्रधानमंत्री का राज्य में यह पहला दौरा था. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले राज्य के फिरोजपुर जिले में करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां

    March 25, 2026

    पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू

    March 25, 2026

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    • पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव को लेकर केंद्र सरकार की सर्वदलीय बैठक शुरू
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.