धनबाद: हज यात्रा कराने के नाम पर मुसलमानों को ठगने वाला मोस्ट वांटेड नाैशाद को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसके पास से पुलिस को एक दर्जन पासपोर्ट भी हाथ लगे हैं। यह धनबाद के सरायढेला थाना क्षेत्र के एक फ्लैट को अपना ठिकाना बना रखा था। गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही इससे पीड़ित दो दर्जन से ज्यादा लोग सरायढेला थाना पहुंच रुपये की मांग की। हालांकि किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। दूसरी तरफ गिरफ्तारी की सूचना मिलने के बाद रांची पुलिस धनबाद पहुंची। नाैशाद को अपने साथ लेकर चली गई। उस पर रांची के ओरमांझी थाने में हज यात्रा के नाम पर ठगने का मामला दर्ज है। इसी मामले में रांची पुलिस ले गई।
सहयोगी के बाद नाैशाद भी धनबाद से ही गिरफ्तार
नाैशाद एक सहयोगी कबीर को रांची की ओरमांझी थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले धनबाद के राजगंज से गिरफ्तार किया था। वहीं टावर लोकेशन के आधार पर नौशाद अहमद को भुईंफोड़ से गिरफ्तार किया गया। ओरमांझी थाना की पुलिस नौशाद को यहां से ले जाने के लिए धनबाद के लिए रवाना हो चुकी है। नौशाद के पास से कई आधार कार्ड मिले हैं, जिसमें अलग-अलग नाम पता है। किसी में उसका नाम इरशाद दर्ज है तो किसी में नौशाद। इरशाद उर्फ नौशाद अलग-अलग आधार कार्ड बनकर राज्य के विभिन्न जिलों से 58 लोगों से ठगी कर चुका है। उसके खिलाफ धनबाद के गोङ्क्षवदपुर थाना में जियाउद्दीन अंसारी नामक व्यक्ति ने गाड़ी हड़पकर बेचने कर आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जियाउद्दीन अंसारी पथुरिया सरकारडीह गोङ्क्षवदपुर के रहनेवाला हैं।

