Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पति ने ससुराल में आकर पत्‍नी को मारी गोली
    झारखण्ड

    पति ने ससुराल में आकर पत्‍नी को मारी गोली

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadOctober 9, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    साहिबगंज: मुंगेर निवासी लालबहादुर साह ने रविवार की सुबह ससुराल तालझारी थाना क्षेत्र के सकरीगली स्टेशन चौक दुर्गा मंदिर के पास पहुंच कर पत्‍नी 24 वर्षीय गुड़िया कुमारी को गोली मार दी। गोली जबड़े में फंसी हुई है और उसकी स्थित गंभीर है। स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। स्वजन उसे लेकर बंगाल के मालदा रवाना हो गए हैं।

    बताया जाता है कि शिवजी गुप्ता ने अपनी बेटी गुड़िया की शादी 2019 में लालबहादुर साह के साथ धूमधाम से की थी। लालबहादुर सीआइएसएफ में कार्यरत था। शादी के समय उसकी ड्यूटी केरल एयरपोर्ट पर थी। गुड़िया साहिबगंज में ही रहती थी। इसी दौरान पति-पत्‍नी में विवाद शुरू हुआ। गुड़िया ने नगर थाने में पति पर दहेज प्रताड़ना का केस कर दिया। ऐसे में नगर थाने की पुलिस ने लालबहादुर साह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जेल जाने के बाद विभाग ने लालबहादुर की सेवा समाप्त कर दी। जेल से छूटने के बाद विगत कुछ दिन से वह साहिबगंज में रह रहा था। रविवार की सुबह वह कुछ लोगों के साथ अपनी ससुराल पहुंचा और गेट खटखटाया। बड़े साले सूरज ने गेट खोला तो उसे मारकर घायल कर दिया। छोटा साला पृथ्वी पहुंचा तो हाथ में मौजूद हथौड़ी से उसके चेहरे पर भी वार कर दिया। उसकी आंख में चोट लगी।

    शोरगुल सुनकर गुड़िया पहुंची तो पति ने उसे पिस्तौल निकालकर गोली मार दी। गोली उसके जबड़े में लगी और वहीं फंस गयी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी भाग गए। स्वजन गुड़िया व अन्य दोनों भाई को लेकर सदर अस्पताल पहुंचे। बताया जाता है कि लालबहादुर अपने भाई व बहनोई के साथ बाइक से ससुराल पहुंचा था। लड़की के स्वजनों ने पुलिस को बताया कि आरोपित ने वाहन नंबर जेएच 14 ए 8778 व जेएच 18 जी 3747 से भाई संजय साह व बहनोई शिशुपाल के साथ पहुंचकर घटना को अंजाम दिया। बताया जाता है कि लाल बहादुर साह ने कुछ माह पूर्व नगर थाने में अपनी ससुराल के लोगों के खिलाफ मारपीट की प्राथमिकी नगर थाने में दर्ज करायी थी। इसी सिलसिले में पुलिस ने लड़की के पिता को शनिवार को थाना में बुलाया था। इसी बीच यह घटना हो गई।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.