धनबाद: मध्यस्थता केंद्र, धनबाद में बुधवार को हंगामा हो गया। हंगामा इतना बढ़ा कि पत्नी के साथ विवाद सलटते न देख पति ने वकील की ही पिटाई कर दी। इसके बाद वकीलों ने भी मोर्चा संभाल लिया। युवक को पकड़ लिया। सूचना मिलते ही धनबाद थाना की पुलिस युवक को पकड़कर ले गई। वह पत्नी की विदाई कराने आया था और पहुंच गया पुलिस हाजत में। इस मामले में अधिवक्ता महेंद्र गोप ने युवक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। घटना के बाद धनबाद कोर्ट में वकील काफी गुस्से में दिखे।
पत्नि को साथ ले जाने के लिए आया था पति
अधिवक्ता महेंद्र गोप के मुताबिक बुधवार को सतीश अपनी पत्नी कृतिका के खिलाफ दायर वाद के मुकदमे में समझौता करने को आया हुआ था। मध्यस्थता प्रक्रिया के दौरान सतीश और उसकी पत्नी कृतिका के बीच विवाद बढ़ गया। दोनों में गरमा-गरब बहस हुई। बीच-बचाव किया तो सतीश ने वकील पर ही हमला बोल दिया। सतीश ने बताया कि उसकी पत्नी दो माह से उससे अलग रह रही है। वकील उसकी पत्नि को सही से समझा नहीं पाया। इस कारण विवाद बढ़ गया।
बार एसोसिएशन अध्यक्ष ने की घटना की निंदा
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए बार के अध्यक्ष अमरेंद्र सहाय एवं महासचिव जितेंद्र कुमार कुमार ने बताया कि आए दिन वकीलों के ऊपर हमला रहा है जो कापी निंदनीय है। प्राथमिकी थाने में दी गई है आरोपी ने न केवल वकील के साथ मार पिटाई की बल्कि उसने न्यायिक कार्यवाही को भी बाधित किया ।

