Ranchi: शनिवार को सामाजिक संस्था टीम ग्रीन, स्नेह फाउंडेशन, एवं एलुमनाई एसोसिएशन मारवाड़ी कॉलेज रांची के संयुक्त तत्वावधान में पर्यावरण जागरूकता अभियान के तहत पंडरा स्थित संजय गाँधी मेमोरियल कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम सह कोरोना काल के बाद पर्यावरण संगरक्षण का महत्व विषय पर परिचर्चा का भी आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में पर्यावरण संगरक्षण के प्रति जागरूकता सह बच्चों को स्वास्थ्य एवं रोगमुक्त रहने के लिए महत्वपूर्ण जानकारियां भी दी गई।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व मुख्य वक्ता आखिल भारतीय शान्ति प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय अध्यक्ष बिन्दु भूषण दुबे जी उपस्थित थे।श्री दुबे ने कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य दोनों बच्चों का मूल अधिकार है।हमें अपने बच्चों को संस्कार के साथ साथ भारत कि संस्कृति से भी अवगत कराने की आवश्कता है है। तभी हमारे बच्चे के साथ साथ देश भी विकसित होगा।इस अवसर डॉ सुदेश साहू,डॉ राज श्रीवास्तव समाजसेवी अ।शुतोष द्विवेदी, समाजसेवी राजीव रंजन ,एलुमनाई अध्यक्ष व समाजसेवी गौरव अग्रवाल,संजय प्रामाणिक ,अमेन्द्र सिंह,तुषार नारायण ,शुभम चौधरी,राहुल सिंह ,प्रीति कुमारी जी ने भी अपने अपने विचार रखे।सभी लोगों ने कॉलेज परिसर में अर्जुन,अमरूद,गुलमोहर, आम,चिलबिल, पराल,आदि वृक्ष लगाकर के प्रकृति बचाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर डॉ प्रभात सिंह,डॉ भुवन भास्कर,शशि बाला सिंह,डॉ बिना दुबे,डॉ पायल,डॉ उषा साहू आदि कई पर्यावरण प्रेमी एवं विद्यार्थीगण उपस्थित थे।यह जानकारी अमन ने दी।

