Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू के छेचानी आंगनबाड़ी केंद्र में माड़ भरे टब में गिरने से दो बच्ची झुलसी, स्थिति गंभीर
    झारखण्ड

    पलामू के छेचानी आंगनबाड़ी केंद्र में माड़ भरे टब में गिरने से दो बच्ची झुलसी, स्थिति गंभीर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 25, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सेलारी पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय छेचानी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। चावल पसा कर टब में रखे गए गर्म माड़ में दो मासूम बच्ची गिर गईं। दोनों बुरी तरह झुलस गई। हालत काफी गंभीर है। मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल, मेदिनीनगर में इलाज चल रहा है। झुलसने वाली दोनों बच्ची सहोदर बहन हैं।

    विद्यालय में दोपहर का खाना बन रहा था। रसोईया सावित्री देवी और कालो देवी खाना पका रही थीं। चावल को पसा कर गर्म माड़ एक टब में रखा गया था। पास में ही विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चे खेल रहे थे। भाग-दौड़ कर रहे थे। इसी दौरान 6 वर्षीय शिबू कुमारी और 3 वर्षीय ब्यूटी कुमारी गर्म माड़ के टब में गिर गईं। दोनों बहनें बुरी तरह से झुलस गई। शिबू का विद्यालय और ब्यूटी का आंगनबाड़ी में रजिस्ट्रेशन है। घटना साढ़े ग्यारह बजे के करीब घटी। हादसे के बाद दोनों बच्चियों को मेदिनी राय मेडिकल कालेज एंड अस्पताल मेदिनीनगर में भर्ती कराया गया है।

    हादसे के बाद विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र से जुड़े सभी जिम्मेवार एक-दूसरे को दोषी ठहरा रहे हैं। आंगनबाड़ी केंद्र का भवन नहीं होने के कारण विद्यालय में ही चल रहा था। दोनों बच्चियों के पिता परमेश्वर साहू ने हादसे के लिए विद्यालय प्रबंधन को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा है कि विद्यालय के शिक्षकों का काम बच्चों पर ध्यान देना है। अगर ध्यान देते तो ऐसी घटना नहीं घटती।

    सेविका अनीता देवी ने बताया की हमारे आंगनबाड़ी के बच्चे जलकर जख्मी हुए हैं। इसके लिए उत्क्रमित मध्य विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सह सचिव रीमा देवी जिम्मेवार हैं। रसोईया चावल पसा कर रास्ते पे रख देती हैं। यह बात प्रधानाध्यापिका को मालूम था। लेकिन उन्होंने व्यवस्थित करने के लिए कोई प्रयास नहीं किया।

    इधर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीरेंद्र साव ने कहा कि यह घटना सचिव रीमा देवी की लापरवाही से घटी है। वहीं विद्यालय प्रधानाध्यापिका रीमा देवी का कहना है कि हमारी गलती से घटना नहीं हुई है। इसमें रसोइया की गलती है जो माड़ को रास्ते पर रखी थी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी

    March 26, 2026

    धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन

    March 26, 2026

    झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी

    March 26, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में दो गुटों में झड़प, जमकर हुई गोलीबारी
    • धनबाद कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट मोड में प्रशासन
    • मुजफ्फरपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, उधर नालंदा में सरकारी कर्मचारी घूस लेते गिरफ्तार
    • झारखंड में 28, 30 और 31 को होगी बारिश, Alert जारी
    • रांची: पिठौरिया बिजली ग्रिड से 1000 किलो तांबा चोरी, 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया
    • झारखंड स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल: 19 वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों का तबादला, रांची में नई जिम्मेदारियां
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.