Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ ने पांच दिन में तीसरे मवेशी का किया शिकार
    झारखण्ड

    पलामू टाइगर रिजर्व में बाघ ने पांच दिन में तीसरे मवेशी का किया शिकार

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 21, 2023No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    डालटनगंज: झारखंड के एकमात्र पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) में छत्तीसगढ़ से घुसे बाघ ने सोमवार की शाम तीसरे मवेशी को शिकार किया। इस बाघ को प्रवेश किए मंगलवार को पांचवा दिन रहा। बाघ ने यह शिकार पीटीआर के कुटकू वन क्षेत्र के एक गांव में किया है। इसके पूर्व बाघ ने आते के साथ ही शुक्रवार और शनिवा को दो बैल का शिकार किया था और इसके भक्षण करते तस्वीर कैमरे में कैद हुई थी। तस्वीर उप निदेशक प्रजेश जेना ने ली थी, जो वन्यप्राणियों की निगरानी के लिए निकले हुए थे। इसने गाय का कल आहार बनाया।

    रिजर्व के क्षेत्र निदेशक कुमार आशुतोष ने बताया कि कुटकू से दो किलोमीटर दूर मवेशी को मारा। इस बाघ से सतर्क रहने के लिए रिजर्व के वनरक्षियों का दल जन जागरूकता अभियान चला रहा है। इस बाघ पर रिजर्व प्रबंधन सतत निगरानी भी रख रहा है। बाघ नर है और उसकी उम्र करीब आठ साल है। एक बाघ का जीवन लगभग 15 से 16 साल  का होता है।

    क्षेत्र निदेशक ने बताया कि पलामू टाईगर रिजर्व के 1130 वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में 191 गांव है और इन्हीं गांव में वन्यजीवों के हमले वगैरह होने की आशंका रहती है, जहां पीटीआर प्रबंधन माल-मवेशी और मनुष्य की रक्षा में हमेशा सन्नद्ध रहते हैं।

    1974 में वन्यप्राणी संरक्षण अधिनियम के लागू होने से ज्यादातर मामले हाथी, तेंदुआ, भालू, लकङ़बग्गा और बाघ द्वारा ही जन-धन के होने की शिकायत दर्ज है। शुरुआती समय में इसकी क्षेत्रफल 1026 वर्ग किलोमीटर में विस्तृत था। बाद में 1130 वर्ग किलोमीटर अधिसूचित किया गया।

    प्रथम गणना में बाघों की संख्या 40 बताई गई थी। एक समय 2018 भी आया, जब यहां बाघ की उपस्थिति शून्य उद्घोषित हुई थी और घोषणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं किए थे। वन्यजीव अधिनियम लागू होने के पहले इस रिजर्व को पलामू बाघ योजना के नाम से जाना जाता था, जो अब पलामू टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के नाम से अधिसूचित एवं प्रसिद्ध है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज

    March 12, 2026

    झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    • 50KM की रफ्तार से आंधी-तूफान, बारिश… झारखंड के मौसम में उलटफेर! देवघर-धनबाद समेत 15 जिलों में Alert
    • जमशेदपुर में ‘लुटेरी दुल्हन’ का कारनामा: शादी का झांसा देकर लाखों के गहने लेकर फरार
    • झारखंड के तीन तीरंदाजी कोच स्विट्ज़रलैंड में वर्ल्ड आर्चरी सेमिनार के लिए चयनित
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.