पलामू के मेदिनीनगर-पांकी मुख्य पथ के जमुने शिव मंदिर के पास गुरुवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हाइवा की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक महिला की मौत हो गई। नीलांबर-पीतांबरपुर थाना क्षेत्र के जुरु ग्राम निवासी कमेश प्रसाद गुप्ता की 35 वर्षीय पत्नी बसंती देवी स्कूटी से अपने बच्चे को जुमना स्थित गुरू गोविंद सिंह पब्लिक स्कूल छोड़ने गई थीं। बच्चे को स्कूल से छोड़कर लौट रही थींं। इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा ने महिला को रौंद दिया। महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
मेदिनीनगर- मुख्य मार्ग जाम।
महिला की मौत के बाद आसपास के लोग जमा हो गए। हाइवा को पकड़ लिया। इसके बाद रोड जाम कर दिया। भारी भीड़ जमा हो गई। तीन घंटे तक जाम रहा। डालटनगंज सदर बीडीओ और थानेदार पहुंचे। सरकारी प्रावधानाओं के अनुसार मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम समाप्त हुआ। लोग काफी आक्रोशित थे। उनका कहना था कि हाइवा चालक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए चला रहे हैं। इस कारण दुर्घटनाएं हो रही हैं।
