Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    9 जुलाई को भारत बंद, हड़ताल पर जाएंगे 25 हजार कर्मचारी

    July 8, 2025

    अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब

    July 8, 2025

    झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात

    July 8, 2025
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»अंतरराष्ट्रीय»पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट; 56 की मौत, 190 से ज्यादा घायल
    अंतरराष्ट्रीय

    पाकिस्तान के पेशावर में जुमे की नमाज के दौरान मस्जिद में ब्लास्ट; 56 की मौत, 190 से ज्यादा घायल

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMarch 4, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पाकिस्तान के पेशावर में शुक्रवार को जुमे की नमाज के दौरान फिदायीन हमला हुआ। ब्लास्ट में​ 56 नमाजियों की मौत हो गई। 190 से ज्याद लोग घायल हो गए। 10 की हालत गंभीर है। ये विस्फोट पेशावर के कोचा रिसालदार इलाके में किस्सा ख्वानी बाजार की एक शिया मस्जिद में हुआ। हमले के वक्त मस्जिद में करीब 150 लोग मौजूद थे।

    पेशावर पुलिस के मुताबिक शहर के किस्सा ख्वानी बाजार में दो हमलावरों ने मस्जिद में घुसने की कोशिश की। रोकने पर उन्होंने वहां खड़े पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। एक हमलावर भी मारा गया। फायरिंग में एक दूसरा पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी बीच अकेला बचा हमलावर मस्जिद में घुस गया और उसने खुद को उड़ा लिया।

    लोगों ने बाइक, कार में लादकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया

    रेस्क्यू टीम ने घायलों को लेडी रीडिंग अस्पताल में भर्ती कराया है। स्थानीय लोगों ने भी घायलों को अपनी मोटरसाइकिल और कारों में लादकर अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा टीमों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। लेडी रीडिंग अस्पताल के प्रवक्ता का कहना है कि कई घायलों की हालत बेहद गंभीर है।

    काले कपड़े पहने हुआ था एक हमलावर

    हमले के दौरान वहां मौजूद एक चश्मदीद ने पाकिस्तानी मीडिया को बताया कि एक हमलावर काले कपड़े पहने था। वह मस्जिद के मेन हॉल में घुस गया और खुद को उड़ा लिया। इसके बाद हर जगह लाशें और घायल लोग ही पड़े थे। हॉल नमाजियों से भरा हुआ था।

    भीड़-भाड़ वाले इलाके में मस्जिद होने की वजह से रेस्क्यू टीम को यहां पर पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इस वजह से लोग घायल नमाजियों को मोटरसाइकिल से अस्पताल ले गए।

    PM इमरान खान ने की हमले की निंदा

    प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस हमले की निंदा करते हुए घायलों को फौरन मेडिकल फेसिलिटीज मुहैया कराने की बात कही है। इमरान ने संबंधित अधिकारियों से घटना की रिपोर्ट भी मांगी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    ट्रंप का Big Beautiful Bill अब कानून बनने को तैयार, जानिये क्या है इसमें ख़ास

    July 4, 2025

    जम्मू कश्मीर के कई इलाकों में पाकिस्तान की ओर से भारी गोलीबारी

    May 8, 2025

    अमेरिका ने पाकिस्तान में मौजूद अपने नागरिकों को किया अलर्ट, कहा- जल्द लाहौर से बाहर निकलें

    May 8, 2025
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • 9 जुलाई को भारत बंद, हड़ताल पर जाएंगे 25 हजार कर्मचारी
    • अमेरिका में भारतीय मूल के 4 लोगों की दर्दनाक मौत, कार में जिंदा जल गए सब
    • झारखंड से यूपी में घुस आए 10 जंगली हाथी, मचा दिया है उत्पात
    • झारखंड के राशन कार्ड धारकों को मिलेगा 3 महीने का नमक और चीनी
    • जमशेदपुर में तीन बच्चों की मां के साथ हुआ दुष्कर्म, जानिए पूरा मामला
    • सरकारी दफ्तर में बैठकर सिगरेट पी रहे थे सरकारी बाबू, सीएम हेमंत सोरेन ने तुरंत निकाल दी हेकड़ी, कार्रवाई का दिया आदेश
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2025 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.