पाकुड़: झारखंड के साहिबगंज-गोविंदपुर रोड पर बुधवार सुबह बस और ट्रक के बीच टक्कर में 17 लोगों की माैत हो गई। इस हादसे में 31 लोग घायल हुए हैं।
पाकुड़ में हुए सड़क हादसे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मर्माहत हैं। उन्होंने ट्वीट कर हादसे में मरने वालों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रत्येक मृतक के स्वजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष ( PMNRF) से दो लाख रुपये अनुग्रह राशि देने का एलान किया है। घायलों को इजाल के लिए 50 हजार रुपये की मदद दी जाएगी। दूसरी तरह पाकुड़ जिला प्रशासन ने भी प्रत्येक मृतक के आश्रित को एक लाख रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है।



