Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पाकुड़ में सड़क दुर्घटना में जवान की मौत, कोयला लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक
    झारखण्ड

    पाकुड़ में सड़क दुर्घटना में जवान की मौत, कोयला लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 8, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पाकुड़ जिले में मंगलवार को हुई सड़क दुर्घटना में एक जवान की मौत हो गई। घटना अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत पचुवाड़ा के पास हुई। मरने वाले जवान की पहचान सत्येंद्र कुमार बैगा के रूप में की गई है। वह विशिष्ट इंडिया रिजर्व बटालियन में कार्यरत था। वर्तमान में आलूबेड़ा पुलिस कैंप में तैनात था। बताया जा रहा है कि सड़क पर एक दूसरे को ओवरटेक करने के दौरान जवान की बाइक कोयला लदे ट्रक के नीचे आ गई। मौके पर ही जवान की मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

    घटना के वक्त मौके पर मौजूद रहे लोगों की माने तो जवान ट्रक को ओवरटेक कर आगे निकलने की कोशिश कर रहा था। ट्रक चालक रास्ता नहीं छोड़ रहा था। इसी बीच जवान ने सड़क के दूसरे किनारे से होकर निकलने का प्रयास किया। इस दौरान जवान की बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक जैसे ही गिरी। ट्रक का चक्कर उसके ऊपर चढ़ गया। आसपास मौजूद रहे लोग दौड़ते-चिल्लाते मौके पर पहुंचे। घायल जवान को सड़क से उठाया गया। इस दौरान जवान की मौत हो चुकी थी। इसके बाद तत्काल घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने युवक की तलाशी ली। इसमें उसके पास से 3 कार्ड बरामद किए गए। इससे जवान की पहचान हो सकी। पुलिस ने जवान के परिवार और बटालियन को घटना की सूचना दे दी है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    • जमशेदपुर MGM अस्पताल में रहस्यमयी मौत: चौथी मंजिल से गिरकर युवक की जान गई, जांच जारी
    • Box Office Blast: धुरंधर 2 की ऐतिहासिक ओपनिंग, 100 करोड़ पार कर बनी सबसे बड़ी ओपनर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.