Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन
    झारखण्ड

    पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 9, 2021Updated:August 9, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची: अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा का निधन हो गया है. 1978 हॉकी विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले गोपाल भेंगरा रांची का गुरुनानक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. उनके निधन से झारखंड सहित पूरे देशभर के खेल प्रेमियों में शोक की लहर है.

    पिछले 3 दिनों से गोपाल अस्पताल में भर्ती थे. उनका इलाज डॉक्टर कर रहे विजय राज ने बताया  कि उनका ब्रेन हेमरेज हुआ था और एक किडनी खराब थी. जब गोपाल भेंगरा बीमार थे तब उनकी खबर लेने वाला कोई नहीं था. इस वजह से उन्होंने सरकार से मदद की गुहार भी लगायी थी. बता दें कि गोपाल भेंगरा 1978 के विश्व कप में वे भारतीय टीम के सदस्य थे. विश्व कप में अर्जेंटीना और पाकिस्तान के विरुद्ध खेल चुके थे.

     

    सेना के कई सुविधाओं से रहे वंचित

    गोपाल बेंगरा आर्मी में कार्यरत थे, लेकिन गोपाल भेंगरा के पास जरूरी कागजात नहीं होने की वजह से आर्मी के तरफ से देने वाली कई सुविधाएं नहीं मिल पा रही थी. यही वजह रही कि उन्हें सेना के अस्पताल में इलाज नहीं मिल सका. इसलिए उन्हें प्राइवेट अस्पताल में इलाज के लिए जाना पड़ा. लेकिन आर्थिक स्थिति सही नहीं होने की वजह से सही इलाज की सुविधा नहीं मिल सकी और ना ही आर्मी कैंटीन की सुविधा मिली.

     

    बेटे ने लगाई थी मदद की गुहार

    उनका बेटा अर्जुन भेंगरा ने बताया कि घर में जो पैसे थे वो इलाज में खर्च हो गये. अब पिताजी के इलाज के लिए उनके पास पैसे नहीं हैं. खेती-बारी से ही परिवार का खर्च चलता है. उन्होंने सरकार से मदद की गुहार लगायी थी.

    ओलंपिक हॉकी के लिए भी हुआ था चयन

    गोपाल ने बताया था कि उनका चयन ओलंपिक हॉकी के लिए भी हुआ था, लेकिन किसी कारणवश वह नहीं जा सके थे. 1979 में आर्मी से वापस आने के बाद मोहन बागान की टीम से बतौर कप्तान हॉकी खेली. 1986 में वे गांव लौट गये. पेंशन के रूप में मिलने वाली थोड़ी पैसे से ही उनका गुजारा चलता था.

    2017 में सुनील गावस्कर ने की थी मदद

    वर्ष 2017 में जब सुनील गावस्कर रांची में हो रहे टेस्ट मैच के दौरान कॉमेंट्री करने पहुंचे थे. उस वक्त तोरपा के पत्रकारों की मदद से वे सुनील गावस्कर से मिल पाये थे. तब गावस्कर ने उन्हें इंडिया टीम की जर्सी भेंट की थी. और अपनी संस्था से हर महीने आर्थिक सहायता करते थे।

    केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ट्वीट कर लिखा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी गोपाल भेंगरा जी के असामयिक निधन का दुःखद समाचार मिला. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति और उनके परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति दें.
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.