रांची: प्रदेश भाजपा ने नये प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है. प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश की ओर से बुधवार को तीन नये प्रदेश पदाधिकारियों को मनोनीत किया गया. प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस संबंध में पत्र जारी कर दिया गया है.
पत्र के मुताबिक मांडू के विधायक एवं पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल को अब प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है. उन्हें प्रदेश मंत्री पद से प्रोन्नत किया गया है. इसके अलावा बालमुकुंद सहाय को प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया है.मिस्त्री सोरेन को पार्टी का प्रदेश मंत्री बनाया गया है. मीडिया सेल का विस्तार करते हुए रंजीत चंद्रवंशी को प्रदेश सह मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया गया है. पारितोष सोरेन को पार्टी का दुमका जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है.

