Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»Breaking News»पूर्व विधायक अमित कुमार और सीमा महतो ने JMM से दिया इस्तीफा
    Breaking News

    पूर्व विधायक अमित कुमार और सीमा महतो ने JMM से दिया इस्तीफा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadFebruary 20, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    सिल्ली (रांची) के पूर्व विधायक अमित कुमार और उनकी पत्नी सीमा महतो ने भी झामुमो से आज इस्तीफा दे दिया. सोशल मीडिया पर भी अमित कुमार ने इसकी जानकारी दी है. कहा है कि झामुमो सरकार के द्वारा अब तक खतियान आधारित स्थानीय और नियोजन नीति परिभाषित नहीं की गयी है. भाषाई अतिक्रमण पर भी विराम नहीं लगाया जा सका है. इससे वे आहत हैं और पार्टी से इस्तीफा दे रहे हैं. झारखंडी माटी और भाषा से उन्हें प्यार है. इससे वे कतई समझौता नहीं करेंगे. सीमा महतो ने भी इन्हीं विषयों के साथ अपनी भावनाओं को जाहिर करते पार्टी से इस्तीफा दिया है. दोनों ने पार्टी प्रमुख शिबू सोरेन को लेटर भेजकर इसकी सूचना दी है.

    छीना जा रहा झारखंडियों का हक: अमित

    अमित कुमार ने शिबू सोरेन को लिखे पत्र में कहा है कि 2014 के आम चुनाव के दौरान वे झामुमो की टिकट पर विधानसभा पहुंचे थे. उम्मीद थी कि पार्टी झारखंडी भाषा, माटी, संस्कृति को बचाने, बढाने में बडा रोल अदा करेगी. पर अभी सरकार में होने के बावजूद ऐसा दिख नहीं रहा. भाषाई अतिक्रमण जारी है. भोजपुरी, मगही जैसी भाषाओं को बनाए रखने और तुष्टिकरण के नाम पर यहाँ की नौकरियों में बाहरी लोगों को मौका मिलना तय है. खतियान आधारित नियोजन और स्थानीय नीति बनाने में पार्टी ने गंभीरता नहीं दिखाई है. हेमंत सरकार बने दो साल हो गये फिर भी इस दिशा में पहल नहीं दिखी. 20 जनवरी को उन्होंने घोषणा की थी कि अगले एक माह में स्थानीय और नियोजन नीति पर बात नहीं होने पर वे इस्तीफा दे देंगे. अपेक्षित पहल नहीं होने पर वे अब इस्तीफा दे रहे हैं.

    शराबबंदी पर गंभीर नहीं सरकार: सीमा

    सीमा महतो ने पार्टी प्रमुख को लिखे पत्र में कहा है कि 2018 में विधानसभा उपचुनाव में वे जीत कर विधानसभा पहुंचीं. पार्टी से नियोजन नीति, स्थानीय नीति झारखंडी जनभावनाओं के अनुरूप बनाने की उम्मीद थी. पर ऐसा अब तक नहीं हुआ. शराबबंदी पर आपके नजरिये के विपरीत सरकार चल रही. सरकार राजस्व के नाम पर शराब बेचने पर लगी है. राज्य में महाधिवक्ता समेत अन्य पदों पर गैर झारखंडियों की नियुक्ति की गई है. पिछड़े वर्ग को 27 फीसदी आरक्षण पर भी कोई पहल नहीं हुई है. झारखंड सरकार दो सालों में यहाँ की आकांक्षाओं के अनुरूप काम करती नहीं दिखी है. ऐसे में वे अब पार्टी से इस्तीफा दे रही हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट

    March 25, 2026

    कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप

    March 25, 2026

    बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला

    March 25, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रामनवमी पर बड़ा बदलाव! झारखंड में छुट्टी की तारीख बदली, जानें नई डेट
    • कोडरमा घाटी में भीषण टक्कर: दो ट्रक पलटे, हादसे के बाद 500 बोरा दाल की लूट से मचा हड़कंप
    • बंधु तिर्की समेत 7 आरोपी बरी: जानलेवा हमला केस में साक्ष्य के अभाव में कोर्ट का बड़ा फैसला
    • रांची में बिजली महंगी: JBVNL टैरिफ में 6.12% बढ़ोतरी, जानिए नई दरें
    • रांची में गैस माफिया पर बड़ी कार्रवाई: एदलहातु में छापा, अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़
    • असम चुनाव के लिए JMM की नई स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, सुप्रीयो भट्टाचार्य समेत कई बड़े नाम शामिल
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.