Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 7.24 लाख रुपये ठगा
    झारखण्ड

    पेट्रोल पंप खोलने के नाम पर साइबर अपराधियों ने 7.24 लाख रुपये ठगा

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJune 25, 2020No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    धनबाद: साइबर क्राइम के नाम पर एक नये प्रकार की ठगी का मामला प्रकाश में आया है. इसका शिकार बना है टुंडी के सोहनाद गांव का युवक कमल मंडल. उससे पेट्रोल पंप खोलने के नाम साइबर अपराधियों ने सात लाख 24 हजार रुपये ठगी कर ली है. ठगे जाने के बाद सोनू ने बुधवार को साइबर थाना में मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

    फर्जी वेबसाइट से की ठगी: सोनू ने पुलिस को बताया कि उसने पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए छह मार्च को गूगल में जाकर एक साइट से ऑनलाइन फॉर्म भरा था. उसके बाद उसके मोबाइल पर फोन आया और बताया गया कि आपकी डीलरशिप के लिए दिया गया आवेदन रिसीव कर लिया गया है. इसके बाद 14 मार्च को सोनू ने उसी नंबर पर फोन किया, तो उधर से जवाब आया कि कि लॉकडाउन चल रहा है, उसके बाद कोई कार्य आगे हो पायेगा.

    एक जून को सोनू ने दोबारा उस नंबर पर कॉल किया, तो बताया कि आपका रजिस्ट्रेशन फी बाकी है, आप जल्द 28 हजार 500 रुपये जमा कर दें. सोनू के इमेल पर पूरी जानकारी दी गयी. उसके बाद सोनू ने अपने भाई कौशल कुमार मंडल के एकाउंट से एक जून को 28 हजार 500 रुपये ट्रांसफर करवाया. फिर उससे जिस जमीन पर पंप स्थापित करना चाहता है, उसके कागजात को स्कैन कर मंगवाया गया.

    उसके बाद ठगों ने आवेदन डिपोजिट के लिए 75 हजार 500 रुपये की मांग की, जिसे बैंक के माध्यम से उसके बताये खाते में डाल दिया गया. उसके बाद ऑयल कंपनी पॉलिसी के नाम पर 52 हजार 500 रुपये खाते में मंगवाया और उसके बाद वीडियो कॉल से जमीन वेरिफिकेशन किया. फिर सिक्योरिटी डिपोजिट के नाम पर एक लाख 89 हजार 600 रुपये डिपोजिट करवाया. उसे सोनू ने अपने पिता के एकाउंट से भेजा.उसके बाद 18 जून को डिपोजिट मनी के लिए तीन लाख 56 हजार 300 रुपये साइबर ठगों के खाते में डाला.

    इसके बाद फिर साइबर ठगों ने कंपनी से एग्रीमेंट के नाम पर छह लाख 25000 रुपये की मांग की. इस बार ठगों ने दूसरे बैंक का एकाउंट नंबर सोनू को दिया. उसके बाद सोनू ने उस एकाउंट नंबर की जांच करवायी, तो पता चला कि यह एकाउंट किसी मंतोष हालदार एवं आकाश के नाम पर है. उसके बाद उसे पता चला कि वह ठगों का शिकार हो चुका है. लेकिन इस बीच ठग सोनू से 7.24 लाख रुपये ठग चुके थे. छह बार में की गयी रुपयों की ठगी. पुलिस मामले की जांच में जुटी.

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक

    March 13, 2026

    अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी

    March 13, 2026

    झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन

    March 12, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में ‘SIR’ की तैयारी, BLO की हर घर पर होगी दस्तक
    • झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप
    • अब झारखंड में लगेगा टूरिस्ट टैक्स, होटलों में ठहरना होगा महंगा; कैबिनेट से मिली मंजूरी
    • झारखंड के किसानों को वैश्विक बाजार से जोड़ने की मांग, विधानसभा में बोलीं कल्पना सोरेन
    • स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का बड़ा ऐलान, झारखंड में बनेंगे 8 नए मेडिकल कॉलेज
    • झारखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 18 जिलों के 87 वांटेड अपराधियों की लिस्ट जारी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.