रांची के ओरमांझी थाना क्षेत्र के दड़दाग गांव में बीती रात अशोक गुप्ता के घर मे किराए पर रहने वाले पंकज कुमार सिंह के घर चोरी हो गई।पंकज की पत्नी नम्रता कुमारी राजकीय उच्च विद्यालय बरियातू में कार्यरत है। चोर ने उसके घर से लगभग पांच लाख का सोना चांदी का जेवर व एक लैपटॉप चुरा ले गए। इस संबंध में पंकज कुमार सिंह ने ओरमांझी थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पति-पत्नी 21 जून को पूजा करने देवघर गए थे, उनके इकलौता बेबी का जन्मदिवस था। 23 को लौटकर देखा तो घर, अलमीरा व बक्सा का ताला टूटा हुआ मिलाबा.
घटना की खबर पाकर फरमानी थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की तफ्तीश में जुट गई है मालूम हो कि ओरमांझी प्रखंड में इससे पूर्व भी कई घरों में इसी तरह की घटना घट चुकी हैं जहां घर मालिक किसी काम से एक या दो रात के लिए कहीं गए हो सभी घटनाओं में पुलिस की नाकामी ही सामने आई है चोरी की घटना को रोकने में ओरमांझी वक्त सिकिदिरी थाना और सफल दिख रही है स्थानीय लोगों ने बताया कि कोई गिरोह है जो इस तरह की घटना को अंजाम दे रही है

