Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम

    March 23, 2026

    न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप

    March 23, 2026

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बारात आने से पहले रानी ने किया वोट, कहा-भविष्य के ताने-बाने बाद में बुनेंगे, पहले गांव की सरकार चुनेंगे
    झारखण्ड

    बारात आने से पहले रानी ने किया वोट, कहा-भविष्य के ताने-बाने बाद में बुनेंगे, पहले गांव की सरकार चुनेंगे

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadMay 24, 2022No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    रांची:  झारखंड में लोहरदगा जिले में रहने वाली रानी कुमारी की शादी को लेकर मंगलवार की शाम को गांव-घर मंे बारात आने वाली थी, लेकिन बारात आने के पहले उसने वोट देने की इच्छा जाहिर की और वोट देने के बाद ही शादी की रस्म शुरू हुई।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी कुमारी हाल के समय में कुडू प्रखंड के टाटी गांव में अपने नाना मोहन राम के घर में रहती है। नाना घर में रहते हुए ही वह पहली बार मतदाता के रूप में निबंधित हुई। रानी को इच्छा थी कि वह अपने मताधिकार का उपयोग करे। इसी बीच उसकी शादी तय हो गई। अर्थशास्त्र से स्नातक प्रतिष्ठा शिक्षा प्राप्त रानी की शादी टंडवा के धनगड्ढा निवासी विष्णुदेव पासवान के साथ हो रही है। मंगलवार को रानी की बारात आने वाली है। घर में विवाह की रस्म पूरे किए जा रहे थे। इसी बीच रानी ने अपने स्वजनों के सामने इच्छा जताई कि वह पहली बार वोटर बनी है, उसकी इच्छा है कि वह अपने वोट का इस्तेमाल करे। गांव की सरकार चुनने को लेकर अपने मताधिकार का उपयोग करे। रानी की इच्छा सुनकर घरवाले शुरू में तो हैरान हो गए, उन्हें लगा कि बारात आने में कुछ ही घंटे बचे हुए हैं, ऐसे में रानी का घर से बाहर जाना क्या ठीक रहेगा। फिर स्वजनों ने लोकतंत्र की मजबूती और घर की बेटी की इच्छा को देखते हुए उसे मतदान के लिए जाने की अनुमति दे दी।

    रानी अपनी एक रिश्तेदार के साथ स्कूटी में सवार होकर मतदान केंद्र तक पहुंची। उसने गांव की सरकार चुनने को लेकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। इसके बाद अपने हाथों में लगी हुई नीली स्याही को दिखाकर युवा मतदाताओं को संदेश दिया कि भविष्य के तानेबाने तो हम बाद में भी बुनेंगे, परंतु आज पहले गांव की सरकार चुनेंगे। मताधिकार हमारा संवैधानिक अधिकार

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत

    March 21, 2026

    ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी

    March 21, 2026

    सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?

    March 21, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • BSEB इंटर रिजल्ट 2026 का काउंटडाउन शुरू, कुछ ही देर में जारी होगा परिणाम
    • न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर विमान-ट्रक टक्कर, कई घायल, सभी उड़ानों पर ग्राउंड स्टॉप
    • दुबई से तेल लेकर लौट रहे कैप्टन की हार्ट अटैक से मौत
    • ईद-सरहुल पर ट्रैफिक प्लान फेल? सड़कों पर दिखा जाम और अफरातफरी
    • सरहुल पर्व का अनोखा रहस्य! कैसे घड़े का पानी बताता है बारिश का हाल?
    • तेल कंपनियों का झटका: प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़े, आम पेट्रोल फिलहाल स्थिर
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.