Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिहार और झारखंड के बीच 13 जुलाई से नहीं चलेंगी ये दो ट्रेनें
    झारखण्ड

    बिहार और झारखंड के बीच 13 जुलाई से नहीं चलेंगी ये दो ट्रेनें

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 11, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    झारखंड सरकार के आग्रह पर रेलवे बोर्ड बिहार से चलने वाली दो ट्रेनों को झारखंड नहीं भेजने पर सहमत हो गया है। इनमें (02365/02366) पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जो कि पटना से रांची के बीच चलती है, अब ये ट्रेन पटना से सिर्फ गया तक जाएगी।

    पटना/रांची
    बिहार और झारखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में सरकार और प्रशासन की ओर लगातार इस पर लगाम को लेकर जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। इस बीच बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली दो ट्रेनों का परिचालन रोका गया है। बिहार और झारखंड के बीच चलने वाली दोनों ट्रेनें 13 जुलाई से नहीं चलेंगी।

    ये दो ट्रेन हैं…पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस और टाटा-दानापुर एक्सप्रेस। पटना-रांची जन शताब्दी एक्सप्रेस पटना से सिर्फ गया तक जाएगी। वहीं टाटा-दानापुर एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन कैंसिल रहेगी।

    झारखंड सरकार के आग्रह पर रेलवे का फैसला
    जानकारी के मुताबिक, झारखंड सरकार के आग्रह पर रेलवे बोर्ड बिहार से चलने वाली दो ट्रेनों को झारखंड नहीं भेजने पर सहमत हो गया है। इनमें (02365/02366) पटना-रांची-पटना जन शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन जो कि पटना से रांची के बीच चलती है, अब ये ट्रेन पटना से सिर्फ गया तक जाएगी। गया से रांची के बीच इसका परिचालन रद्द किया गया है।

    कोरोना संकट के चलते ट्रेन रद्द
    इसके अलावा (08183/08184) दानापुर-टाटा-दानापुर स्पेशल ट्रेन भी रद्द की गई है। दानापुर से चलकर टाटा तक जाने वाली ट्रेन नंबर (08183/08184) दानापुर-टाटानगर-दानापुर स्पेशल का परिचालन दानापुर से टाटानगर के बीच पूरी तरह से रोक दिया गया है। फिलहाल झारखंड और बिहार के बीच यही दो ट्रेनें चल रही हैं। जिनका परिचालन रोकने का फैसला लिया गया है। झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले 3,300 के पार पहुंच गए हैं।

    इन ट्रेन के परिचालन में आंशिक बदलाव
    पूर्व मध्य रेलवे की ओर जारी सूचना के मुताबिक, 11 जुलाई से (02303/02304) हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल वाया पटना, हावड़ा से नई दिल्ली के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली स्पेशल ट्रेन (02381/02382) का परिचालन में आंशिक रूप से बदलाव किया गया है। अब यह ट्रेन सप्ताह में एक दिन ही चलेगी। पहले ये ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चला करती थी।

     

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.