Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज

    January 25, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Dhanbad

    January 25, 2026

    Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Ranchi

    January 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»बिहार के पूर्वी चंपारण में पत्रकार की निर्मम हत्‍या: अगवा कर आंख निकाली , गला रेतकर हत्या के बाद फेंक दिया था शव
    बिहार

    बिहार के पूर्वी चंपारण में पत्रकार की निर्मम हत्‍या: अगवा कर आंख निकाली , गला रेतकर हत्या के बाद फेंक दिया था शव

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadAugust 11, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    बिहार के पूर्वी चंपारण में एक स्‍थानीय न्‍यूज चैनल के युवा पत्रकार मनीष कुमार सिंह (Manish Kumar Singh) की निर्मम हत्‍या कर दी गई। शव को देखने से प्रतीत होता है कि हत्‍या के पहले उसे यातनाएं भी दी गईं। अपराधियों ने उसे अगवा कर आंख निकाली, फिर गला रेत कर मार डाला। इसके बाद शव को फेंक कर भाग गए। इस सिलसिले में मृतक के पिता ने उसके दो दोस्‍तों सहित 17 लोगों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कराई है।

    गला रेतकर हत्या के बाद फेंक दिया था शव

    पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के मठ लोहियार चौक से शनिवार की रात से लापता स्थानीय न्यूज चैनल के पत्रकार मनीष कुमार सिंह (30 वर्ष) का शव मंगलवार को मठलोहियार गद्दी टोला के पास चंवर से मिला। इसकी सूचना के बाद वहां भीड़ जुट गई। अरेराज के डीएसपी संतोष कुमार ने बताया कि ग्रामीण खेत में खाद का छिड़काव कर रहे थे। इसी दौरान मनीष का जूता और मोजा मिला। बाद में पुलिस ने शव को पानी से निकाला। आशंका है कि गला रेतकर हत्या के बाद शव को वहां फेंक दिया गया था।

    एक दोस्‍त के घर पर मिला मनीष का बैग

    डीएसपी के अनुसार शनिवार के वीडियो फुटेज में मनीष के साथ दो दोस्‍त अमरेंद्र कुमार और अमजद आलम थे। बाद में दोनों घर चले गए और मनीष लापता हो गया। इस मामले में दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मनीष का बैग अमरेंद्र कुमार के घर से मिला।

    मृतक के पिता ने 13 को किया नामजद

    अरेराज के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के बथुआहा टोला के रहने वाले मृत पत्रकार के पिता संजय सिंह भी पत्रकार हैं। वे ‘अरेराज दर्शन’ नाम से एक पत्रिका निकालते हैं। संजय सिंह आरटीआइ कार्यकर्ता भी हैं। उनके अनुसार खबरों को उजागर करने के कारण कई लोगों से दुश्‍मनी है, जो उन्‍हें धमकियां देते रहे हैं। भूमि विवाद भी है। इन्‍हीं कारणों से उनके बेटे की हत्‍या की गई। उन्‍होंने बेटे की हत्‍या के मामले में उसके दोस्‍तों अमरेंद्र कुमार और अरशद आलम सहित 13 लोगों को नामजद किया है।

    स्वजनों ने शव के साथ किया सड़क जाम

    उधर, घटना से आक्रोशित स्वजनों और ग्रामीण ने शव के साथ सड़क जाम कर दिया। वे ग्रामीण एसपी को बुलाने, सभी आरोपितों की गिरफ्तारी, स्पीडी ट्रायल चलाने, मृतक के परिवार और जिले के पत्रकारों को सुरक्षा देने की मांग कर रहे थे। बाद में एएसपी शैशव यादव तथा अरेराज के डीएसपी संतोष कुमार ने लाेगों को शांत कराया। डीएसपी ने कहा कि इस मामले में अभियुक्तों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    BIHAR CRIME CRIME NEWS
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ विस्फोट: बिहार के मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये देगी नीतीश सरकार

    January 23, 2026

    इंटरनेशनल वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़! 3 राज्यों में छापेमारी, 61 तस्कर गिरफ्तार

    January 23, 2026

    बिहार सरकार का बड़ा फैसला, अवैध बालू खनन पर लगाम, बॉर्डर पर लगेगा ANPR सिस्टम

    January 23, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्म भूषण, भारत रत्न की मांग तेज
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Dhanbad
    • Koylanchal Samvad e-paper | 25th Jan | Ranchi
    • रांची के बरियातू फायरिंग रेंज में आगजनी, असामाजिक तत्वों की करतूत से मचा हड़कंप
    • रांची में सनकी पति का खौफनाक कदम, आपसी विवाद में पत्नी को मारी गोली
    • CM की गैरमौजूदगी में दुमका में ये करेंगे ध्वजारोहण, गणतंत्र दिवस की तैयारियां पूरी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.