Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें

    March 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»बिहार बार्डर से व्यवसायी का अपहरण
    झारखण्ड

    बिहार बार्डर से व्यवसायी का अपहरण

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadApril 19, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पलामु  : झारखंड-बिहार के सीमावर्ती पलामू जिले के हरिहरगंज थाना क्षेत्र के बेलोदर मोड़ से रविवार देर शाम व्यवसायी दया जायसवाल को सकुशल मुक्त करा लिया गया. घटना के बाद पुलिस की ओर से तत्काल सक्रियता दिखाकर कार्रवाई की गयी, जिससे घबराकर व्यवसायी को अपहरणकर्ता खेत में ही छोड़कर भाग गए.

    पुलिस ने व्यवसायी के अपहरण में इस्तेमाल की गयी स्कार्पिओ को बरामद किया है. घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर ली गयी है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. जब्त वाहन अनिल कुमार सिंह के नाम पर निबंधित है.

    विदित हो कि रविवार की देर शाम करीब आठ बजे बिहार के औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा के महराजगंज निवासी दया जायसवाल का हरिहरगंज के बेलोदर मोड़ के समीप सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के पास हथियारबंद स्कार्पिओ सवार अपराधियों ने अपहरण कर लिया था. बेलोदर मोड़ पर व्यवसायी का महुआ गोदाम है. गोदाम बंद कर व्यवसायी घर जाने की तैयारी में थे.

    जबरन व्यवसायी को टांगकर ले जाने के बाद गोदाम के मजदूरों ने विरोध किया था और इसकी सूचना पुलिस को दी थी. सूचना पर हरिहरगंज पुलिस सक्रिय हुई और जिस दिशा में स्कार्पिओ से व्यवसायी को ले जाया गया, उस ओर छानबीन की गयी.

    ग्रामीणों से पता करते-करते पुलिस वहां पहुंच गयी, जहां से सटे खेत में व्यवसायी को अपराधियों के द्वारा अगवा कर रखा गया था. पुलिस की गतिविधि भांप कर अपहरणकर्ता व्यवसायी को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए. करीब एक घंटे बाद व्यवसायी घटनास्थल से सटे खैरा गांव में हो रहे यज्ञ स्थल पर पहुंचे.

    आपबीती सुनाने के बाद ग्रामीणों के द्वारा इसकी जानकारी हरिहरगंज पुलिस को दी गयी. रात करीब 12 बजे हरिहरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और व्यवसायी को सकुशल थाना ले आयी.

    हरिहरगंज थाना प्रभारी सुदामा कुमार दास ने बताया कि कल रात करीब 8 बजे व्यवसायी दया जायसवाल को हथियार के बल पर अपराधी एक स्कार्पिओ से उठा ले गए थे. सूचना पर टीम बनाकर तत्काल कार्रवाई की गयी.

    अपहरण के बाद व्यवसायी को घटनास्थल से दक्षिण दिशा की ओर से गांव के किनारे-किनारे से आगे ले जाया गया था. पश्चिमी छोर पर पहुंचने के बाद आगे जाने का रास्ता नहीं था. इस कारण गाड़ी लगाकर अपहरणकर्ता पैदल उन्हें ले जा रहे थे.

    व्यवसायी के गोदाम के मजदूर की जानकारी और ग्रामीणों से सूचना इक्ट्ठा कर पुलिस छानबीन में सफल हुई. जिस जगह पर व्यवसायी को रखा गया था. उससे करीब 200 मीटर के समीप पुलिस पहुंच गयी थी.

    पुलिस की गतिविधि को देखकर अपहरणकर्ता घबरा गए और व्यवसायी को मौके पर छोड़कर फरार हो गए. इस संबंध में व्यवसायी के छोटे भाई गणेश प्रसाद जायसवाल द्वारा मामला दर्ज कराया गया है.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम

    March 17, 2026

    रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड

    March 17, 2026

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • झारखंड में एक ही परिवार के 3 लोगों की निर्मम हत्या, जादू-टोने के शक में दिया वारदात को अंजाम
    • रांची में बड़ा हादसा! सेल सिटी E1 के फर्स्ट फ्लोर में लगी आग, मौके पर फायर ब्रिगेड
    • राज्यसभा चुनाव में विपक्ष को तगड़ा झटका! बिहार में NDA ने जीतीं सभी 5 सीटें
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.