Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»बिहार में पंचायत चुनाव केदौरान मुखिया प्रत्याशी व समर्थकों में भिड़त
    बिहार

    बिहार में पंचायत चुनाव केदौरान मुखिया प्रत्याशी व समर्थकों में भिड़त

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadSeptember 29, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    गया: बिहार में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में बुधवार को मतदान के दौरान कई जगह ईवीएम खराब मिले हैं. सुबह-सुबगह भोजपुर में दो मुखिया प्रत्‍याशियों में भिड़त के कारण एक बूथ पर जबरदस्‍त हंगामा भी हो गया. इसके बावजूद 34 जिलों में 48 प्रखंडों की 692 पंचायतों की जनता गांव की सरकार बनाने के लिए मुखिया, सरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, ग्राम कचहरी पंच, पंचायत समिति सदस्य व जिला परिषद सदस्‍य के पदों के लिए शांतिपूर्वक वोटिंग चल रही है. मतदान में 21,131 पदों के लिए प्रतिनिधि चुने जाने हैं.

    गया में मतदान करने जा रहे प्रत्याशी व मतदाताओं पर हमला

    गया में मतदान करने जा रहे प्रत्याशी व मतदाताओं पर हमला. प्रत्‍याशी सहित एक दर्जन लोग जख्‍मी. गंभीर रुप से घायल दो लोग गया रेफर. गया जिले के टिकारी थाना अंतर्गतखैरा मध्य विद्यालय बूथ संख्या 211 एवं 212 पर मतदान करने जा रहे निवर्तमान मुखिया व मुखिया पद के प्रत्याशी विमलेश राय उर्फ दरोगा राय एवं उनके परिवार सहित मतदाताओं पर हमला किया गया. प्रत्याशी सहित परिवार के कई  लोग जख्मी हो गए. जख्मी व मुखिया पद के उम्मीदवार विमलेश राय ने बताया कि छठवां पंचायत से ही मुखिया पद के प्रत्याशी खैरा निवासी  एवं उनके परिवार व समर्थकों ने वोटिंग करने से रोकने के लिए हमला कर दिया.

    पंचायत चुनाव के दौरान मुजफ्फरपुर जिले के सरैया प्रखंड अंतर्गत  रामपुर विश्वनाथ पंचायत के निवर्तमान पंचायत समिति एवं उम्मीदवार राजन चौधरी के ऊपर हमला किया गया. वे क्षेत्र में निकले थे. इसी क्रम में बाइक सवार अपराधियों ने फायरिंग की. गोली बाइक पर लगी है. उम्मीदवार बाल बाल बच गए हैं. हालांकि, पुलिस घटना को संदेहास्पद बता रही है.

    पटना के पालीगंज के जलपुरा में बूथ नंबर दो पर ईवीएम का बटन खराब था. इसके बाद मशीन बदल दी गई. बूथ नंबर 166 पर जीपीएस कंट्रोल खराब मिला.

    नवादा के कौआकोल के जोरावरडीह में हंगामा के आरोप में मुखिया प्रत्याशी समेत दो लोग हिरासत में लिए गए. सेखोदेवरा पंचायत की मुखिया प्रत्याशी सविता देवी को हिरासत में लिया गया है. बूथ 129 पर हंगामा के दौरान दोनों को पुलिस ने पकड़ा था.

    नवादा में निवर्तमान जिला परिषद सदस्य व प्रत्याशी अजीत यादव को पुलिस ने किया गिरफ्तार. चुनाव के दौरान रजौली थाना में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद वे कौआकोल में थे. लिहाजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

    रोहतास के नौहट्टा प्रखंड के दारानगर बूथ पर जीवितपुत्रिका व्रत को ले सुबह में केवल महिला मतदाताओं से वोट डलवाए जा रहे हैं. आज महिलाएं निर्जला व्रत कर रहीं हैं. इस पहल की ग्रामीणों ने भी प्रशंसा की है.

    नवादा के कौआकोल के उत्क्रमित मध्य विद्यालय जोरावरडीह बूथ पर हंगामा. मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला. वहां प्रत्यशियों के दो गुट आपस में भिड़ गए थे. अब स्थिति सामान्य हो गई है. पुलिस ने इस मामले में एक महिला समेत दो को हिरासत में लिया है.

    मधेुपरा के मानिकपुर बूथ संख्या 122 पर तकनीकी गड़बड़ी के कारण मतदान में देरी हो रही है. इस कारण मतदाता हंगामा कर रहे हैं. इस दौरान एक महिला बेहोश भी हो गई. बाद में होश आने पर वह बगैर वोट डाले घर चली गई. बताया जाता है कि महिला जिउतिया पर्व को लेकर उपवास पर थी. लाइन में देर तक खड़ी रहने के कारण परेशानी हुई.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.