Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी

    March 9, 2026

    झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!

    March 9, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»बिहार»बिहार सरकार ने की ओमिक्रोन वैरिएंट से लड़ने की तैयारी
    बिहार

    बिहार सरकार ने की ओमिक्रोन वैरिएंट से लड़ने की तैयारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadDecember 20, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    पटना: बिहार में अभी ओमिक्रोन वैरिएंट का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन हमने पूरी तैयारी कर ली है. कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट से निपटने के लिए पूरी सतर्कता बरती जा रही है. उक्त बातें बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कही.

    उन्होंने कहा कि हालांकि अभी प्रदेश में कोई मामले नहीं हैं, लेकिन आप नहीं जानते कि कब मामले बढ़ जायें. यही वजह है कि हम राज्य में प्रतिदिन सबसे अधिक परीक्षण करा रहे हैं. 5 लाख से अधिक परीक्षण किए जा रहे हैं. ओमिक्रॉन का प्रसार ना हो इसके लिए एहतियात तो बरता जा रहा है और लोगों को भी इस ओर ध्यान देना चाहिए.

    गौरतलब है कि कोरोना वायरस के ओमिक्रॉन वैरिएंट का खतरा देश में बढ़ता जा रहा है. अबतक देश में ओमिक्रॉन के 161 मामले सामने आज चुके हैं, जिनमें से सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र में हैं जहां अबतक 54 मामले सामने आ चुके हैं.

    ओमिक्रॉन वैरिएंट पर संसद में बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि ओमिक्रॉन से निपटने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. उन्होंने बताया कि ओमिक्रॉन को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और इससे निपटने के लिए हर स्तर पर तैयारी की जा रही है.

    मनसुख मांडविया ने संसद में कहा कि देश में ओमिक्रोन के 161 मामले अब तक सामने आए हैं जिनमें से 13 फीसदी मामलों में लक्षण अत्यंत मामूली हैं . 80 फीसदी मामलों में कोई लक्षण सामने नहीं आये. 44 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं. उन्होंने बताया कि 96 देशों में ओमिक्रॉन फैल चुका है और इसके प्रभावों पर नजर रखी जा रही है.

    स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि सरकार ओमिक्रॉन को लेकर पूरी तरह सतर्क है तथा आने वाले समय में इसे लेकर जरूरत के अनुसार परामर्श जारी किए जाएंगे. एक्सपर्ट्‌स का कहना है कि ओमिक्रॉन वैरिएंट के लक्षण बहुत गंभीर नहीं है. आमतौर पर जो लक्षण दिख रहे हैं, वे आम सर्दी खांसी की तरह है.

    एम्स के डायरेक्टर डॉ रणदीप गुलेरिया ने कहा है कि ओमिक्रॉन को लेकर अभी कुछ भी दावे के साथ नहीं कहा जा सकता है. इसपर कुछ भी कहने के लिए और समय चाहिए ताकि कुछ और आंकड़े सामने आ जायें.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    दो दशक के बाद बिहार की सत्ता का खेल बदल गया: बीजेपी ढूंढ रही नीतीश कुमार का सियासी उत्तराधिकारी

    March 6, 2026

    नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन भरा, अमित शाह और चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं – बिहार की राजनीति में नई हलचल

    March 5, 2026

    लो-प्रोफाइल लाइफ से सियासत तक? निशांत कुमार की एंट्री से बिहार की राजनीति में हलचल

    March 5, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रजरप्पा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं से मारपीट मामले में कार्रवाई, 4 जैप जवान और 1 होमगार्ड निलंबित
    • झारखंड पुलिस को स्मार्टफोन का तोहफा! अनुसंधानकर्ताओं के लिए नई सुविधा जारी
    • झारखंड पुलिस का बड़ा एक्शन: 200 कुख्यात अपराधियों पर इनाम, कानून-व्यवस्था में कड़ा सुधार!
    • रांची में सनसनी! धुर्वा स्मार्ट सिटी रोड के पास फंदे से लटका मिला युवक का शव
    • गुरुग्राम अस्पताल में कैमिकल अटैक! युवक ने युवती पर फेंका कैमिकल, हालत गंभीर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 9th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.