रांची: अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा की पुण्यतिथि के मौके पर राज्यपाल रमेश बैस और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें नमन किया।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री आज भगवान बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर पहले रांची के कोकर स्थित धरती आबा बिरसा मुंडा की समाधि स्थल पहुंचे, जहां उन्होंने समाधि स्थल पर पर माल्यार्पण कर भगवान बिरसा मुंडा को नमन किया।
भगवान बिरसा मुंडा के बलिदान दिवस पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री बिरसा चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर भी पहुंचा, जहां दोनों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर राज्यसभा सांसद महुआ माजी भी उपस्थित थे।