Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

    March 16, 2026

    झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !

    March 16, 2026

    Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने

    March 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»राष्ट्रीय»भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के पहले दिन में भारत का स्कोर 258/4 रहा , डेब्यू मैच में शतक के करीब पहुंचे अय्यर
    राष्ट्रीय

    भारत और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट के पहले दिन में भारत का स्कोर 258/4 रहा , डेब्यू मैच में शतक के करीब पहुंचे अय्यर

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadNovember 25, 2021No Comments3 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    कानपुर: भारत और न्यूजीलैंड के बीच कानपुर में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 258 रन रहा। मैच की शुरुआत भारत के टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने के साथ हुई। दिन के खत्म होने तक श्रेयस अय्यर 136 गेंदों पर 75 और रवींद्र जडेजा 100 गेंदों पर 50 के स्कोर पर नाबाद है। बता दें कि, अय्यर ने इस मुकाबले से अय्यर ने अपना टेस्ट डेब्यू किया है।

    अय्यर-जडेजा की शतकीय साझेदारी
    टीम इंडिया ने अपने पहले चार विकेट 145 के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद 5वें विकेट के लिए श्रेयस अय्यर और रवींद्र जडेजा ने 208 गेंदों पर 113 रन जोड़कर टीम इंडिया की पारी को संभाल लिया। दोनों खिलाड़ियों ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों को विकेट का कोई मौका नहीं दिया और समझदारी के साथ बल्लेबाजी करते नजर आए।

    अय्यर की फिफ्टी
    नंबर-5 पर खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने 94 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। डेब्यू टेस्ट इंनिंग्स में 50+ का स्कोर बनाने वाले अय्यर भारत के 47वें खिलाड़ी बने। वहीं, अय्यर भारतीय सरजमीं पर टेस्ट इंनिंग्स में 50+ स्कोर बनाने वाले 25वें खिलाड़ी बने। साथ ही टेस्ट डेब्यू में न्यूजीलैंड के खिलाफ अय्यर 50+ बनाने वाले चौथे भारतीय रहे। उनसे पहले सुरेंदर अमरनाथ (124), कृपाल सिंह (100*), देवांग गांधी (75) और बापू नादकर्णी (68*) के नाम आते हैं।

    रवींद्र जडेजा ने भी शानदार बल्लेबाजी करते हुए 97 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। टेस्ट क्रिकेट में उनका ये 17वां और NZ के खिलाफ दूसरा अर्धशतक और भारतीय सरजमीं पर 10वां अर्धशतक रहा।

    जेमीसन के आगे सब फेल
    टीम इंडिया का पहला विकेट 7.5वें ओवर में मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा। मयंक (13) रन बनाकर काइल जेमीसन की गेंद पर विकेट के पीछे टॉम ब्लंडेल को अपना कैच दे बैठे। दूसरे विकेट के लिए शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा ने 133 गेंदों पर 61 रन जोड़े। लंच के ठीक के बाद पहले ही ओवर में जेमीसन ने गिल (52) को क्लीन बोल्ड कर NZ को दूसरी कामयाबी दिलाई। भारत को तीसरा झटका टिम साउदी ने पुजारा (26) को आउट कर पहुंचाया। चौथे विकेट के लिए रहाणे और अय्यर ने 70 गेंदों पर 39 रन जोड़े। अभी ये जोड़ी विकेट पर नजरें जमा ही रही थी कि जेमीसन ने रहाणे (35) को बोल्ड कर दिया।

    DRS पर मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठे सके रहाणे
    49.1 ओवर की पहली गेंद पर काइल जैमीसन की गेंद पर रहाणे के खिलाफ कीपर कैच की अपील हुई। अंपायर ने भी रहाणे को आउट करार दिया, लेकिन उन्होंने तुरंत बाद DRS लिया। रिव्यू में साफ नजर आया कि गेंद रहाणे के बल्ले पर लगी ही नहीं थी और भारतीय कप्तान को DRS ते चलते जीवनदान मिला। रहाणे का रिव्यू तो सफल रहा, लेकिन अगली ही गेंद पर जैमीसन ने उन्हें बोल्ड कर दिया। अजिंक्य रहाणे 63 गेंदों पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे।

    39 पारियों से शतक का इंतजार
    चेतेश्वर पुजारा ने अपना आखिरी टेस्ट शतक 3 जनवरी 2019 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था। इसके बाद 23 टेस्ट मैचों की 39 पारियों में उनका सबसे बढ़िया प्रदर्शन 91 रन रहा। इस बीच उन्होंने केवल 11 अर्धशतक बना सके और उनका औसत 28.78 रहा। आज भी वह 88 गेंदों पर 26 रन बनाकर आउट हो गए।

    • गिल और पुजारा के बीच तीसरी बार 50+ की साझेदारी हुई है।
    • साउदी ने चौथी बार पुजारा को आउट किया।
    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड: LPG की किल्लत के साथ दूध-दही के साथ प्लास्टिक उत्पाद भी हुए महंगे, कई फैक्ट्रियों में उत्पादन ठप

    March 13, 2026

    क्‍या है एसेंशियल कमोडिटी एक्‍ट? सरकार ने LPG की क‍िल्‍लत के बीच क‍िया लागू

    March 10, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • रांची में बच्चा चोरी के शक में महिला की पिटाई, लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा
    • झारखंड में आज से लगातार 5 दिन तक होगी बारिश, रांची समेत 17 जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी !
    • Oscars 2026: वन बैटल आफ्टर अनदर ने जीते सबसे ज्यादा 6 अवॉर्ड, माइकल बी. जॉर्डन बेस्ट एक्टर और जेसी बकले बेस्ट एक्टर्स बने
    • LPG गैस संकट का असर रेलवे पर, लोको पायलट को अब सिर्फ दाल-भात से गुजारा
    • गैंगस्टर प्रिंस खान गैंग के गुर्गों का पुलिस एनकाउंटर, दो को पैर में लगी गोली, तीसरे का टूटा पैर
    • Koylanchal Samvad e-paper | 16th March | Ranchi
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.