Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक की जेल में मौत, 15 जून को हुई थी गिरफ्तारी
    झारखण्ड

    मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक की जेल में मौत, 15 जून को हुई थी गिरफ्तारी

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 17, 2021No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    जमशेदपुर: टेल्को के घोड़ाबंधा स्थित मदर टेरेसा वेलफेयर ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर की शुक्रवार रात घाघीडीह जेल में संदिग्ध रूप से मौत हो गई। हरपाल सिंह थापर की तबीयत बिगड़ने पर शुक्रवार रात करीब 11.30 बजे एमजीएम अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इधर, परिजनों ने कहा- जेल प्रशासन ने मौत की जानकारी छिपाई थी।

    हरपाल सिंह थापर नाबालिगों के साथ यौन शोषण के आरोप में पिछले 17 जून से जेल में बंद था। यौन शोषण के मामले में हरपाल सिंह के अलावा उसकी पत्नी पुष्पा रानी तिर्की, ट्रस्ट इंचार्ज गीता कौर, गीता का बेटा आदित्य सिंह भी घाघीडीह जेल में बंद हैं। सभी को पुलिस ने मध्य प्रदेश के सिंगरौली से इसी साल 15 जून को गिरफ्तार किया था। इधर, हरपाल सिंह की मौत की खबर पाकर उसके परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे। दंडाधिकारी की मौजूदगी में शव का पोस्टमाॅर्टम होगा।

    परिजनों ने जेल में पीटने का लगाया आरोप

    मृतक की बड़ी बहन सीतारामडेरा निवासी मनजीत कौर ने बताया कि वकील ने शनिवार सुबह 8 बजे भाई की मौत होने की जानकारी दी। जबकि, भाई का शुक्रवार रात ही निधन हो गया था। जेल प्रशासन ने यह बात परिजनों से छुपाई। जेल प्रशासन द्वारा भाई की बीमारी की बात भी परिजनों को नहीं बताई गई। बहन ने आरोप लगाया कि जेल में उसके भाई की पिटाई की जा रही थी। वे लोग SSP से मिलकर इस मामले की निष्पक्ष जांच करने की मांग करेंगी।

    क्या है मामला

    मदर टेरेसा ट्रस्ट में बागबेड़ा व आदित्यपुर की रहने वाली दो नाबालिग 5 जून को दिन के एक बजे भाग गई थी। इसकी शिकायत टेल्को पुलिस को होने पर दोनों को बिरसा नगर से बरामद किया गया था। पूछताछ में ट्रस्ट के संचालक हरपाल सिंह थापर द्वारा अश्लील हरकत करने, उनकी पत्नी को बताने पर धमकी देने, ट्रस्ट की इंचार्ज द्वारा मारपीट करने व इंचार्ज के बेटे आदित्य द्वारा भी छेड़खानी करने का आरोप लगाया था। जांच के बाद पुलिस ने नाबालिग के बयान पर टेल्को थाना में मामला दर्ज किया। हरपाल सिंह थापर 6 जून से फरार था। उनकी पत्नी व अन्य ने सात जून को शहर छोड़ा था। बाद में पुलिस ने सभी को मध्य प्रदेश के सिंगरौली से गिरफ्तार किया था।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता

    March 18, 2026

    चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त

    March 18, 2026

    रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात

    March 18, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • PLFI को बड़ा झटका! 1 लाख का इनामी एरिया कमांडर हाबिल मुंडू ने किया सरेंडर, उग्रवाद के खिलाफ बड़ी सफलता
    • चतरा में अवैध मिनी शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़, 5 लाख की नकली शराब जब्त
    • रांची में दिनदहाड़े लूट! ‘अपना मार्ट’ में हेलमेट पहने बदमाशों ने 67 हजार उड़ाए, CCTV में कैद वारदात
    • ड्यूटी के दौरान ट्रेन मैनेजर की मौत! देवेंद्र शर्मा को हार्ट अटैक, रेलवे सिस्टम पर उठे सवाल
    • धनबाद नगर निगम में नई सरकार! मेयर संजीव सिंह की एंट्री, पानी संकट पर पहला फोकस
    • धनबाद में 80 फीट गहरी खदान में मिला अज्ञात शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.