जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत शिवसिंह बगान निवासी मनप्रीत पाल सिंह हत्याकांड में पुलिस ने गुरुवार को आरोपी अक्षय सिंह और नवीन सिंह को रिमांड पर लिया है। कोर्ट से रिमांड पर लेने के बाद पुलिस ने दोनों का दोपहर एमजीएम अस्पताल में मेडिकल कराया। जिसके बाद पुलिस उन्हें पूछताछ के लिए थाने लेकर चली गई। जबकि मनप्रीत हत्याकांड में पुलिस ने इससे पहले भी राहुल सिंह, राहुल गुप्ता और गौरव गुप्ता को रिमांड पर लिया था। मगर पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा और सिर्फ बाकी के आरोपियों के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
जिसके बाद पुलिस को पता चला कि घटना को अंजाम देने में और भी कई लोग शामिल थे। बताते चलें कि बीते 8 जून की संध्या 4 बजे मनप्रीत पाल सिंह की हत्या उसके घर में घुसकर गोली मारकर कर दी गई थी। घटना के समय घर पर उसकी मां भी मौजूद थी। इस दौरान अपराधियों ने मां के साथ भी मारपीट और गाली-गलौज की थी। और तो और मां के सामने ही अपराधी मनप्रीत को गोली मार रहे थे। उस वक्त मां बेटे को छोड़ देने की दुहाई भी दे रही थी। फिलहाल मामले का मुख्य आरोपी पूरन चौधरी समेत अन्य अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

