रांची: गुरुवार को मांडर विधानसभा उपचुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ. करीब साढ़े तीन लाख मतदाताओं ने 14 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद कर दी है. 433 बूथों पर सुबह सात बजे से दोपहर चार बजे तक वोटिंग हुई. हालांकि, कई बूथों पर मतदाताओं के लाइन में लगे होने के कारण कुछ देर तक वोटिंग भी हुई. अब सबकी निगाहें 26 जून, 2022 को हुई काउंटिंग पर टिकी है.
दोपहर तीन बजे तक 61 फीसदी से अधिक वोटिंग की खबर है. हालांकि, अभी फाइनल डाटा नहीं आया है. दोपहर तीन बजे तक चान्हो में 61.13 फीसदी, मांडर में 59.93 फीसदी, इटकी में 59 फीसदी वोटिंग हुई.
मांडर विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग जारी है. भाजपा प्रत्याशी गंगोत्री कुजूर इस चुनाव में अपनी जीत बता रही है. कहा कि इस चुनाव में किसी के साथ मुकाबला नहीं है. वहीं, AIMIM समर्थित निर्दलीय प्रत्याशी देव कुमार धान भी इस चुनाव में अपनी जीत की ताल ठोंक रहे हैं.

