Close Menu
कोयलाचंल संवाद

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला

    March 14, 2026

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    • E-Paper
    • ताजा हिंदी खबरें
    • झारखंड
    • रांची
    Facebook X (Twitter) Instagram
    कोयलाचंल संवादकोयलाचंल संवाद
    Subscribe
    • कोयलांचल संवाद
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • राष्ट्रीय
    • बिज़नेस
    • नौकरी
    • मनोरंजन
    • अंतरराष्ट्रीय
    • खेल
    • E-Paper
      • E-paper Dhanbad
      • E-Paper Ranchi
    कोयलाचंल संवाद
    Home»झारखण्ड»माओवादियों ने वन कार्यालय और आवासीय भवन को विस्फोट कर उड़ाया
    झारखण्ड

    माओवादियों ने वन कार्यालय और आवासीय भवन को विस्फोट कर उड़ाया

    Koylanchal SamvadBy Koylanchal SamvadJuly 12, 2020No Comments2 Mins Read
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email
    Share
    WhatsApp Facebook Twitter Copy Link Pinterest Email

    चाईबासा: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकेला में शनिवार देर रात नक्सलियों ने उत्पात मचाया है.जानकारी के अनुसार सैकड़ों की संख्या में आये नक्सलियों ने वनरक्षी आवास और गेस्ट हाउस को आइडी लगाकर उड़ा दिया.

    जिसमें वन विभाग की संपत्ति नष्ट हुई है. वहीं एक कार और एक बाइक को भी नक्सलियों ने ब्लास्ट कर जला दिया है. घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल है. इधर, घटना के बाद से इलाके में पुलिस के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है.

    जिले में बढ़ी नक्सलियों की सक्रियता

    चाईबासा में नक्सली अपनी पैठ मजबूत करने की कोशिश में लगे हैं. जिस वजह से जिले में नक्सली घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं. इन दिनों पोड़ाहाट एंव सारंडा क्षेत्र में भाकपा माओवादी के तीन दस्ता सक्रिय है. ये तीनों दस्ता समय-समय पर पुलिस को चुनौती देने का काम कर रहे हैं.

    हालांकि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा लगातार संयुक्त अभियान चलाये जाने से इनकी कार्य-गति पर ब्रेक लगी है. नक्सली अपने संगठन को मजबूत करने के लिए सूचना तंत्र के माध्यम से सुदूरवर्ती इलाकों के ग्रामीणों को अपनी ओर आकर्षित करने की मुहिम चला रहे हैं.

    यहां सक्रिय है नक्सलियों का बड़ा दस्ता

    पौड़ैयाहाट के वनक्षेत्र में माओवादी सुरेश मुंडा-जीवन कंडुलना का दस्ता और सारंडा में अनमोल दा, मिसिर बेसरा व मोछू उर्फ लंबू का दस्ता सक्रिय है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाकपा माओवादी संगठन के हर दस्ते में 15 से 20 की संख्या में सदस्य हैं.

    इनमें महिला नक्सलियों की संख्या लगभग 5-7 होती है. पुलिस-प्रशासन के पास इनकी पहचान नहीं होने की वजह से ये बड़ी आसानी से लोकल बाजारों में खाद्य सामग्रियों की खरीदारी करने में भी सक्रिय रहती हैं. वर्तमान में महिलाएं पुरुष माओवादी के साथ पुलिस मुठभेड़ में बढ़-चढ़कर शामिल हो रही हैं.

    Share. WhatsApp Facebook Twitter Email Copy Link
    Koylanchal Samvad
    • Website
    • Facebook
    • Instagram

    Related Posts

    झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट

    March 14, 2026

    हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत

    March 14, 2026

    झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा

    March 14, 2026
    Add A Comment

    Comments are closed.

    Recent Posts
    • सोनम वांगचुंग तत्काल होंगे रिहा, सरकार ने हिरासत रद करने का लिया फैसला
    • झारखंड के 155 IAS अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक, कई अफसरों के पास दिल्ली-बिहार तक जमीन और फ्लैट
    • हजारीबाग में ट्रेलर बना ‘यमराज’, बस-टेंपो को रौंदते हुए दुकान में घुसा, युवक की दर्दनाक मौत
    • दुनिया में बढ़ा युद्ध का खतरा! ईरान-इजराइल तनाव के बीच उत्तर कोरिया ने दागीं 10 मिसाइलें
    • सैयद अता हसनैन बने बिहार के राज्यपाल, चीफ जस्टिस ने दिलाई शपथ
    • झारखंड की जेलों में लगेगा 4G/5G जैमर! सदन में उठा मोबाइल नेटवर्क बंद करने का मुद्दा
    Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest Vimeo YouTube
    • E-Paper
    • Content Policy Guidelines
    • Privacy Policy
    • Terms of Use
    © 2026 Koylanchal Samvad. Designed by Aliancy Technologies.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.